नशीली दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त; कोरबा के 3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, कई अन्य को नोटिस

कोरबा। जिले के युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और दवाओं के अवैध व्यापार पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

इन दुकानों पर गिरी गाज

​निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक और क्रय-विक्रय (खर्च और खरीद) के रिकॉर्ड में भारी हेराफेरी पाई गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में निम्नलिखित दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं:

  1. अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर्स (हरदी बाजार)
  2. जीके मेडिकल स्टोर्स (पाली)
  3. गर्वित मेडिकल स्टोर्स (सोहागपुर)
  4. ​बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कतई न करें।
  5. ​दवाओं के स्टॉक का हिसाब पारदर्शी रखें।
  6. ​नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल लाइसेंस रद्द होगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *