मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश हुआ। इसमें बुनियादी ढांचे, कृषि और युवाओं पर केंद्रित प्रावधानों के जरिए राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।
Author: Pravin Singh
स्कूल की बगिया से थाली तक: सूरजपुर के स्कूलों में ‘किचन गार्डन’ से संवर रहा बच्चों का स्वास्थ्य
सूरजपुर के माध्यमिक शाला पतरापाली में ‘किचन गार्डन’ पहल से बच्चों को मध्याह्न भोजन में ताजी और जैविक सब्जियां मिल रही हैं। छात्र स्वयं खेती के गुर सीख रहे हैं, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ रहा है।
जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखाई सख्ती, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में आयुष्मान कार्ड, अपार आईडी और लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने दीं बजट की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सुशासन से समृद्धि के संकल्प को पूरा करेगा और हर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा।
ब्रह्मा भोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा, शांति सरोवर में बोले मुख्यमंत्री साय: विधानसभा सदस्यों के साथ ग्रहण किया प्रसाद
रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संस्था के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक शांति का केंद्र बताया।
देश के प्रत्येक नागरिक को जानना चाहिए जनजातीय इतिहास: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने नवा रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने इसे अद्वितीय बताते हुए कहा कि हर भारतीय को जनजातीय इतिहास और शहीद वीर नारायण सिंह जैसे नायकों के बलिदान के बारे में जानना चाहिए।
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देश को सकारात्मकता और नवाचार की नई दिशा दी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। उन्होंने एआई तकनीक, कृषि क्षेत्र में भारत की बढ़त और साइबर सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के संदेश को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनवा कुर्मी समाज के 80वें महाअधिवेशन में की शिरकत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार के ग्राम चांपा में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80वें महाअधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताया और क्षेत्र के विकास के लिए 75 लाख रुपये की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ के आश्रम-छात्रावासों में अब गूंजेगा ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ का मंत्र; ‘प्रोजेक्ट संकल्प-2026’ से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट संकल्प-2026’। दो चरणों में मिलने वाले प्रशिक्षण के जरिए आश्रम और छात्रावासों को बनाया जाएगा व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र। बच्चों को जीवन की चुनौतियों के लिए किया जाएगा तैयार।
गृहग्राम बगिया में मना मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन; माँ का आशीर्वाद लेकर शुरू किया दिन, पहाड़ी कोरवाओं और नन्हे खिलाड़ियों के बीच उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव बगिया में सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। माँ जसमनी देवी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की, सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियों को क्रिकेट किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
