प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है।
Author: Pravin Singh
राजिम कुंभ कल्प 2026: त्रिवेणी संगम पर संतों का लिया आशीर्वाद, मंत्री राजेश अग्रवाल ने चखा ‘बिहान’ दीदियों के हाथों बने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिहान समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की और राम वनगमन पथ की जीवंत झांकी का निरीक्षण किया।
पर्यटन की नई उड़ान: भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की तैयारियाँ पूर्ण, पर्यटकों को मिलेगा 17 बार नदी पार करने का रोमांच
कबीरधाम के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर दर्शन के साथ अब पर्यटक जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग ने 34 किमी लंबा रोमांचक सफारी रूट तैयार किया है, जिसमें 17 बार सकरी नदी को पार करने का अनूठा अनुभव मिलेगा।
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में गठित होगी ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’; प्रदेश को मिलेंगे अपने कमर्शियल पायलट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। नशे के खिलाफ जंग के लिए टास्क फोर्स, सुरक्षा के लिए SOG का गठन और युवाओं के लिए राज्य में ही ‘फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ पोस्टर का अनावरण; नवागढ़ पक्षी विहार को ‘रामसर साइट’ बनाने की उठी मांग
विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को जल-स्रोतों के संरक्षण से जोड़ने वाले अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के जुड़ने से ही पर्यावरण संरक्षण एक जन-आंदोलन बनेगा।
रायपुर: महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं; सिलाई मशीन खरीद भगवती रात्रे बनीं आत्मनिर्भर
रायपुर की भगवती रात्रे ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को केवल खर्च नहीं किया, बल्कि उसे निवेश कर सिलाई मशीन खरीदी। आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने बीमार पति और परिवार का सहारा बन रही हैं।
रायपुर: विष्णुदेव साय सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, 9328 श्रमिकों के खाते में पहुंचे 18.23 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने डीबीटी के माध्यम से 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की। पिछले दो वर्षों में सरकार ने अब तक 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिकों के कल्याण के लिए जारी की है।
जशपुर में अब आसमान से होगी हाथियों की निगरानी, वन विभाग ने लॉन्च की ‘ड्रोन तकनीक’
जशपुर वन मंडल में मानव-हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब घने जंगलों के बीच हाथियों की हलचल पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी, जिसके लिए वन विभाग के मैदानी अमले को एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव, शांति प्रिय समाज हमारी पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने संत समागम समारोह के लिए सरकारी अनुदान को बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने और दामाखेड़ा का नाम आधिकारिक तौर पर ‘कबीर धर्मनगर’ करने की प्रक्रिया तेज करने का ऐलान किया।
रतनपुर बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र: डिप्टी सीएम अरुण साव ने की ₹2.20 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रतनपुर को कॉरीडोर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है। माघी पूर्णिमा मेले के दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम के लिए 2 करोड़ और अन्य विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की।
