रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राजभवन रायपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर को नमन किया। उन्होंने सावरकर जी को एक प्रखर विचारक और अद्वितीय क्रांतिकारी बताया।

जशपुर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिली धुएँ से मुक्ति, बगीचा में सीएम विष्णु देव साय ने बांटे गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर के बगीचा विकासखंड की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं ने पारंपरिक चूल्हे और धुएँ से आजादी मिलने पर खुशी जाहिर की है।

मनोरा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर संपन्न, प्रमाणीकरण और सहायक उपकरणों से चेहरे पर आई मुस्कान

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 79 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जहाँ उन्हें यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर जैसे सहायक उपकरण वितरित कर शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।

बजट 2026-27: विधायक गोमती साय की पहल से पत्थलगांव को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मुख्य बजट 2026-27 में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है।

जशपुर भूमि मुआवजा मामला: विधानसभा में गूंजा किसानों का हक; गोमती साय ने सरकार से पूछे सवाल

​छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने जशपुर जिले में सिंचाई परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि और मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी का मामला उठाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन को बताया कि जिले में 18 परियोजनाओं पर कार्य जारी है और मुआवजे के लिए ₹36.45 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित है।

बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान; अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन ने परखा बस्तर का सामर्थ्य

बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता अब वैश्विक नक्शे पर चमकने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन के छह दिवसीय प्रवास ने बस्तर के सामुदायिक पर्यटन मॉडल को नई दिशा दी है। धुड़मारास के होमस्टे और स्थानीय व्यंजनों के साथ बस्तर अब ‘यूएन बेस्ट टूरिज्म विलेज’ की दौड़ में शामिल होने के लिए वैश्विक मानकों को अपना रहा है।

शुद्ध पेयजल के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनियुक्त केमिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में नवनियुक्त 11 केमिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केमिस्टों की तैनाती से विभागीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं सुदृढ़ होंगी, जिससे प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

विकसित भारत के संकल्प के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ रहा प्रदेश; व्यापार-उद्योग के लिए राज्य में बना अनुकूल माहौल: CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ‘कैट’ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो के समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निवेश का हब बन चुका है, जहां नई उद्योग नीति के तहत 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति और बस्तर-सरगुजा के विकास को राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

जशपुर: शासन की योजनाओं से आसान हुई राह; ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले शनिचर को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

बगीचा विकासखंड के ग्राम खेड़ार निवासी शनिचर टोप्पो, जिन्होंने एक रेल दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे, उनके लिए शासन की योजना वरदान साबित हुई है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई है, जिससे अब वे बिना किसी सहारे के आवागमन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27: जशपुर के सर्वांगीण विकास और खुशहाली की नई इबारत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट जशपुर जिले के लिए सौगातों का पिटारा लेकर आया है। ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के विजन को साकार करते इस बजट में जिले की सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं और खेल सुविधाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों ने स्थानीय जनता और व्यापारियों में उत्साह भर दिया है।