छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 केवल आबादी की गिनती नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत-2047’ की नींव रखने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दस्तावेज है।
Archives
एशिया के नियाग्रा से लेकर विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग तक: दुनिया भर के पर्यटकों को लुभा रहा है छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य
कभी नक्सलवाद की छाया में रहने वाला छत्तीसगढ़ अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत पर्यटन को ‘उद्योग’ का दर्जा मिलने और आधारभूत ढांचे में सुधार से बस्तर से लेकर जशपुर तक विकास की नई लहर दिखाई दे रही है।
जशपुर की नेहा ने पेश की मिसाल: पिता के साये के बिना और सीमित संसाधनों के बीच हासिल किया 2.52 लाख का पैकेज
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘नवगुरुकुल’ संस्थान ग्रामीण युवाओं की तकदीर बदल रहा है। कुनकुरी की रहने वाली नेहा खाखा इस पहल का सबसे सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं, जो आज एक फाइनेंस जूनियर एसोसिएट के रूप में सालाना 2.52 लाख रुपये का पैकेज प्राप्त कर अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
पर्यटन को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झुमका जलाशय में बोटिंग का लिया आनंद, 27 लाख के ओपन थिएटर की दी सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान बैकुंठपुर के प्रसिद्ध झुमका जलाशय में 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जलाशय में बोटिंग कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के आधुनिक विकास व स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष गोमती साय की उपस्थिति में सरगुजा प्राधिकरण की बड़ी बैठक: विकास कार्यों को मिली 50 करोड़ की संजीवनी
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय भी उपस्थित रहीं। बैठक में सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान और 543 नए विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।
मुद्रा लोन ने बदली किस्मत: जशपुर की प्रीति गुप्ता बनीं ‘लखपति दीदी’, मुख्यमंत्री की योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का संबल
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। जशपुर जिले की प्रीति गुप्ता ने मुद्रा लोन के माध्यम से ‘दुर्गा श्रृंगार एवं किराना दुकान’ शुरू कर सालाना 2.50 लाख रुपये का लाभ कमाया है और एक सफल उद्यमी के रूप में उभरी हैं।
बिमड़ा में जुटे कंवर समाज के दिग्गज, विधायक गोमती साय ने सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर दिया जोर
बिमड़ा में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय सम्मेलन में विधायक गोमती साय और संत गहिरा गुरु जी के सुपुत्र बभ्रुवाहन सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा और कुरीतियों को दूर करने पर गंभीर चर्चा की गई।
जशपुर की महिलाओं ने मधुमक्खी पालन को बनाया मुनाफे का जरिया, सरसों की खेती के साथ कमा रहीं बंपर लाभ
जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड में ‘खुशी स्व सहायता समूह’ की महिलाएं मधुमक्खी पालन से आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के सहयोग से कम लागत में शहद उत्पादन कर ग्रामीण महिलाएं अब अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
महाशिवरात्रि पर कोड़ेकेला पहुंचीं विधायक गोमती साय, शिव मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
ग्राम घरजियाबथान के कोड़ेकेला (उपकादरहा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
महाशिवरात्रि पर भक्ति में लीन दिखीं विधायक गोमती साय, लोकेर धाम में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने श्री लोकेर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
