जशपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का ऐतिहासिक समापन: ‘जल पुरुष’ डॉ. राजेंद्र सिंह ने दी जल संकट की चेतावनी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की 250 सीटर ऑडिटोरियम की घोषणा

जशपुर के शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि सालिक साय ने छात्राओं की मांग पर कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति दी, वहीं ‘जल पुरुष’ डॉ. राजेंद्र सिंह ने जशपुर की बांकी नदी के संरक्षण और पारंपरिक जल प्रबंधन पर जोर दिया।

जशपुर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली किसान सुनील की तकदीर

जशपुर के मनोरा ब्लॉक में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना रंग ला रही है। ग्राम टेम्पू के किसान सुनील भगत ने वैज्ञानिक पद्धति से टमाटर की खेती कर 55,500 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जिससे प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी अब आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।

जशपुर को CM साय की बड़ी सौगात: 30.59 करोड़ की लागत से चमकेंगी जिले की 9 सड़कें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के लिए 30.59 करोड़ रुपये की 9 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

जशपुर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिली धुएँ से मुक्ति, बगीचा में सीएम विष्णु देव साय ने बांटे गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर के बगीचा विकासखंड की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं ने पारंपरिक चूल्हे और धुएँ से आजादी मिलने पर खुशी जाहिर की है।

मनोरा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर संपन्न, प्रमाणीकरण और सहायक उपकरणों से चेहरे पर आई मुस्कान

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 79 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जहाँ उन्हें यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर जैसे सहायक उपकरण वितरित कर शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।

बजट 2026-27: विधायक गोमती साय की पहल से पत्थलगांव को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मुख्य बजट 2026-27 में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है।

जशपुर: शासन की योजनाओं से आसान हुई राह; ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले शनिचर को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

बगीचा विकासखंड के ग्राम खेड़ार निवासी शनिचर टोप्पो, जिन्होंने एक रेल दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे, उनके लिए शासन की योजना वरदान साबित हुई है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई है, जिससे अब वे बिना किसी सहारे के आवागमन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27: जशपुर के सर्वांगीण विकास और खुशहाली की नई इबारत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट जशपुर जिले के लिए सौगातों का पिटारा लेकर आया है। ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के विजन को साकार करते इस बजट में जिले की सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं और खेल सुविधाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों ने स्थानीय जनता और व्यापारियों में उत्साह भर दिया है।

छत्तीसगढ़ का ‘अमृत’ बजट: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया तीसरा बजट; मोदी के ‘मिशन 2047’ को रफ्तार देने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश हुआ। इसमें बुनियादी ढांचे, कृषि और युवाओं पर केंद्रित प्रावधानों के जरिए राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

गृहग्राम बगिया में मना मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन; माँ का आशीर्वाद लेकर शुरू किया दिन, पहाड़ी कोरवाओं और नन्हे खिलाड़ियों के बीच उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव बगिया में सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। माँ जसमनी देवी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की, सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियों को क्रिकेट किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।