छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक अनूठी तस्वीर दिखी, जहाँ केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा तैयार ‘आस्था कैफे’ के नमकीन उत्पादों का विधायकों ने आनंद लिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की इस पहल का उद्देश्य जेलों को केवल दंड नहीं, बल्कि सुधार और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनाना है।
Category: छत्तीसगढ़
कांकेर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: जंगली सुअर के मांस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कांकेर वनमंडल में अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सात शिकारियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जंगली सुअर का मांस और एक जीवित मादा जंगली सुअर बरामद की गई है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की सूचना पर हुई इस कार्रवाई ने क्षेत्र के शिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।
रायपुर की सड़कों पर गूंजा ‘मैं भारत हूं’ का उद्घोष: 2000 महिलाओं की स्कूटी रैली ने बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर आयोजित भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने इतिहास रच दिया है। 2000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी वाली इस रैली को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर नारी शक्ति के संकल्प और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनकी भूमिका की सराहना की।
जशपुर के होमस्टे बन रहे पर्यटकों की पहली पसंद: स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की बुकिंग में अहम भूमिका, ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के माध्यम से हो रही सुगम बुकिंग और जिले के होमस्टे का आकर्षण अन्य राज्यों के पर्यटकों को खींच रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुले हैं।
बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर FIR दर्ज, SSP बोले- “अवैध विरोध प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं”
रायगढ़ के सराईपाली में बिना अनुमति चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि आम जनता का रास्ता रोकने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: 2025 में 820 विदेशी सैलानियों ने निहारा प्रदेश का सौंदर्य
छत्तीसगढ़ अब विदेशी सैलानियों का नया ठिकाना बन रहा है। वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय संस्कृति का अनुभव लिया। बस्तर में प्रस्तावित टेंट सिटी और मैनपाट-जशपुर की ईको-टूरिज्म सुविधाओं से आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूपीएससी में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल को दी बधाई, कहा- “प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत”
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि वैभवी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की एक नई मिसाल है।
धमतरी की सायरा बानो ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: दिव्यांगता को मात देकर ई-रिक्शा से गढ़ रहीं सफलता की नई कहानी
धमतरी की दिव्यांग सायरा बानो ने शारीरिक अक्षमता और गरीबी को पीछे छोड़ते हुए ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन और सक्षम प्रोजेक्ट के सहयोग से अब वे प्रतिदिन 500 रुपये तक कमाकर सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।
बीजापुर: महतारी वंदन योजना ने बदली सुखी पुनेम की दुनिया, ‘किचन गार्डन’ से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
महतारी वंदन योजना से मिली सहायता का सदुपयोग करते हुए बीजापुर की सुखी पुनेम ने आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी है। अपनी बाड़ी के जरिए वे न केवल परिवार का खर्च चला रही हैं, बल्कि कुपोषण के खिलाफ जंग में सहभागी बन रही हैं।
जशपुर बस हादसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए सख्त निर्देश
जशपुर के दुलदुला में हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के कड़े निर्देश दिए हैं।
