24 मई को रामलीला मैदान में गूँजेगी ‘डीलिस्टिंग गर्जना महारैली’, देशभर से जुटेंगे लाखों आदिवासी

जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले 24 मई को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक ऐतिहासिक ‘डीलिस्टिंग गर्जना महारैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली का मुख्य उद्देश्य धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची से बाहर करना है। रैली में देशभर से लाखों आदिवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Tata Sierra की दमदार वापसी: 90 के दशक की ‘लेजेंड’ अब नए अवतार में, Creta और Seltos की बादशाहत को देगी सीधी टक्कर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर से इतिहास दोहराया गया है। 90 के दशक में भारतीय सड़कों पर राज करने वाली और अपनी खास पहचान रखने वाली Tata Sierra ने एक लंबे इंतजार के बाद धमाकेदार वापसी की है। टाटा मोटर्स ने आज अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी (SUV) को एक बिल्कुल नए और मॉडर्न अवतार में लॉन्च कर दिया है, जिसने कार प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — विधायक श्रीमती गोमति साय हुईं शामिल

आज पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक श्रीमती गोमति साय ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, गोमती साई हुई शामिल

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करते हुए बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साई ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा के आदर्श सदैव जनजातीय समाज और पूरे राष्ट्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

विधायक गोमती साय की पहल से पत्थलगांव विधानसभा को 15.91 करोड़ की सौगात, बनेंगे नए छात्रावास

अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय के प्रयासों से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में कुल 15 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावासों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

मुंडाडीह से रवाना हुआ “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” प्रसार रथ

आज मुंडाडीह में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रचार-प्रसार रथ को पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जशपुर जिले में 56 करोड़ 57 लाख की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृति , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से बच्चों और माताओं के पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता हमेशा से प्रदेश के बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर रही है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जशपुर जिले में 56 करोड़ से भी अधिक की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन पर 11 लाख 69 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर गंभीर आरोप,कहा मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अब कर रही लाश की राजनीति,उनके बयानों पर लगा झूठ का सफेद पर्दा हटाया

विधायक श्रीमती गोमती साय ने जुरूडाँड़ में घटित घटना पर संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कांग्रेस की सहप्रभारी पर छत्तीसगढ़ आकर राजनीति का रोटी सेकने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का हर सदस्य किसी भी घटना पर स्थानीय स्तर पर तत्काल मदद के लिए पहुंच जाते है।जुरूडाँड़ हादसे पर कांग्रेस का झूठा आरोप था कि कोई मदद को सामने नहीं आया जबकि घटना आके तत्काल बाद जशपुर विधायक,कलेक्टर और एसपी वहां खुद मौजूद हुए।