राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत NHAI ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट बांटे गए और सड़क हादसों से निपटने के लिए लाइव मॉक-ड्रिल किया गया। साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने मानवता की सेवा में योगदान दिया।