पत्थलगांव नगर में विधायक निवास कार्यालय से, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में नगर के तीनों मुख्य मार्गों से “भव्य तिरंगा यात्रा” निकाली गई। इसी प्रकार कांसाबेल और लुड़ेग में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।