आयुर्वेद से संवर रहा ग्रामीणों का स्वास्थ्य, पुसौर के दूरस्थ अंचलों में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की पहल पर रायगढ़ के पुसौर विकासखंड में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का कारवां दूरस्थ गांवों तक पहुँचा। 405 ग्रामीणों को न केवल निःशुल्क दवाएं मिलीं, बल्कि उन्हें जीवनशैली सुधार और योग के गुर भी सिखाए गए।

जशपुर: वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, जंगल में अवैध बोरवेल खनन करते दो गाड़ियां ज़ब्त

जशपुर के सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने सख्त तेवर दिखाए हैं। डीएफओ के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर दो भारी वाहनों को ज़ब्त किया और वन अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रधानमंत्री ने की कोरिया के ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल की प्रशंसा, CM साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की सराहना की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।

जशपुर में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: 79 हजार श्रमिकों के खातों में भेजे 27.14 करोड़ रुपये; बोले- ‘श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 79,340 निर्माण श्रमिकों को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की और ई-रिक्शा व आवास सहायता योजना की राशि बढ़ाकर 1.50 लाख करने की घोषणा की।

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 नए शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी, राजस्व कार्यों में आएगी अब और तेजी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम से राजस्व विभाग के 4 नए वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के आने से अब जिले के दूरस्थ अंचलों में प्रशासनिक पहुंच आसान होगी और राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में गूंजी शहनाई: मुख्यमंत्री साय ने 240 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 50 हजार की सहायता राशि का वितरण

जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 240 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जहाँ सीएम ने नवदंपतियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

सिम्स बिलासपुर की अनूठी पहल: ‘ग्रीन एनेस्थीसिया’ से मरीजों का सुरक्षित इलाज और पर्यावरण संरक्षण एक साथ

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं में पर्यावरण चेतना को जोड़ते हुए ‘ग्रीन एनेस्थीसिया’ की शुरुआत की है। इस तकनीक से न केवल मरीजों को सुरक्षित बेहोशी दी जा रही है, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाने वाली घातक गैसों के उत्सर्जन को भी कम किया जा रहा है।

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAMG) के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय कार्यशालाएं संपन्न

एमसीबी जिले में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन’ (VB-GRAMG) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों को योजना की बारीकियों और भ्रांतियों के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव: भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, प्रभु चरणों में टेका मत्था

पत्थलगांव में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक श्रीमती गोमती साय ने यात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने ‘ओम ब्लड सेंटर’ का फीता काटकर किया शुभारंभ

पत्थलगांव के पालीडीह स्थित श्री ए. जी. हॉस्पिटल परिसर में ‘ओम ब्लड सेंटर’ (ब्लड बैंक) की शुरुआत हुई। विधायक गोमती साय ने उद्घाटन के दौरान कहा कि अब क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में रक्त के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।