आधी आबादी की पूरी ताकत: जशपुर की महिलाएं बन रही हैं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। जिले में अब तक 18,218 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि 2027 तक 30 हजार से अधिक महिलाओं को इस लक्ष्य से जोड़ने की तैयारी है।

आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सीएम साय ने कसडोल और पलारी के लिए की 1 करोड़ की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार के ग्राम ओड़ान में गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवनों हेतु लाखों की राशि स्वीकृत की।

धान की जगह केले ने बदली किस्मत: बिलासपुर के किसान हेतराम ने पारंपरिक खेती छोड़ कमाया लाखों का मुनाफा

बिलासपुर जिले के तखतपुर में किसान हेतराम मनहर ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से केले की ‘G-9’ किस्म अपनाकर मिसाल पेश की है। मात्र 1.70 लाख की लागत में 5 लाख तक की आय अर्जित कर वे अब क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

PM सूर्य घर योजना का कमाल: जशपुर के कोइरा राम का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’, ₹90,000 की सरकारी सब्सिडी से रोशन हुआ घर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जशपुर के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। बगीचा विकासखंड के कोइरा राम ने ₹1.20 लाख के सोलर सिस्टम पर ₹90 हजार की भारी सब्सिडी पाकर अपने घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना लिया है।

डबल इंजन सरकार ने दूर की विकास की सबसे बड़ी बाधा ‘नक्सलवाद’, नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल से बोले CM साय- ‘शांति और प्रगति का नया दौर’

नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 15 सदस्यीय अध्ययन दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। विदेशी सैन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बस्तर के सौंदर्य को ‘अद्भुत’ बताया।

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 के लिए ऐतिहासिक MoU, CM साय ने कहा- ‘हर घर जल’ का सपना होगा और मजबूत

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार के बीच ऐतिहासिक एमओयू (MoU) हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में जल जीवन मिशन 2.0 पर हस्ताक्षर किए गए। इस मिशन के तहत अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1300 करोड़ रुपये की विशेष मांग के साथ 3000 से अधिक गांवों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

बस्तर में ज्ञान की नई अलख: कलेक्टर ने ‘पुस्तक दान रथ’ को दिखाई हरी झंडी, 7 दिनों तक चलेगा महाभियान

बस्तर जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने ‘पुस्तक दान रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान अगले 7 दिनों तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में चलेगा, जहाँ लोग अपनी पुरानी किताबें दान कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर सकेंगे।

जशपुर: कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में 23 मार्च से ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर की महिलाएं खेती में नवाचार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्राम सोगड़ा की संजीता एक्का ने मछली, बत्तख और सुअर पालन से आय के नए स्रोत खोले हैं। अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती सिखाने के लिए कुनकुरी में 3 दिवसीय भव्य कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।

जशपुर: पीएम जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन, किसनी बाई और अरविन्द राम का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर के दूरस्थ अंचलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत अब इन परिवारों को कच्चे झोपड़ों और सांप-बिच्छू के डर से मुक्ति मिल रही है।

खाकी पर दाग: बाघ और तेंदुए के शिकार मामले में डिप्टी रेंजर समेत 9 गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग ने अपने ही एक डिप्टी रेंजर और 8 अन्य शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो वन्यजीवों की खाल बेचने की फिराक में थे।