मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव की सड़कों के लिए 36.85 करोड़ किए स्वीकृत; 7.30 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत एक बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव विकासखंड के इंदिरा चौक से जशपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ रोड की कुल 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 36.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

जशपुर: 1 लीटर दूध से 18 लीटर तक का सफर, सरकारी योजना ने बदली सुखसागर की किस्मत

जशपुर के बगीचा निवासी सुखसागर यादव ने राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 70 हजार का अनुदान पाकर अपनी किस्मत बदल ली है। उन्नत नस्ल की गायों और नस्ल सुधार कार्यक्रम के जरिए अब वे प्रतिमाह 30 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, डेटा की शुद्धता से ही संभव होगा सर्वांगीण विकास: सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 केवल आबादी की गिनती नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत-2047’ की नींव रखने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दस्तावेज है।

एशिया के नियाग्रा से लेकर विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग तक: दुनिया भर के पर्यटकों को लुभा रहा है छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य

कभी नक्सलवाद की छाया में रहने वाला छत्तीसगढ़ अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत पर्यटन को ‘उद्योग’ का दर्जा मिलने और आधारभूत ढांचे में सुधार से बस्तर से लेकर जशपुर तक विकास की नई लहर दिखाई दे रही है।

महाशिवरात्रि से पूर्व महादेव की शरण में मुख्यमंत्री, कहा- सनातन परंपरा का संरक्षण ही सरकार का लक्ष्य

जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला के सिरीमकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

बिहान योजना ने बदली पंचबाई की तकदीर: साहूकारों के कर्ज से मुक्त होकर अब कमा रही हैं महीने के 3 लाख रुपए

मुंगेली जिले की पंचबाई साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। बिहान योजना के सहयोग से फर्नीचर दुकान शुरू करने वाली पंचबाई की मासिक आय अब 2.5 से 3 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सीएम साय ने वर्चुअली बढ़ाया मान

जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर आशीर्वाद प्रदान किया।

विशेष लेख: हिंसा की राह छोड़ ‘हुनर’ से संवर रही जिंदगी

छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटे 40 पूर्व माओवादियों को कांकेर के चौगेल कैंप में ड्राइविंग, सिलाई और काष्ठशिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब ये हाथ विनाश नहीं, बल्कि विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

जशपुर के ‘सरना एथनिक रिसॉर्ट’ को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’, सीएम साय ने पर्यटन बोर्ड को सौंपी ट्रॉफी

भारत सरकार के जल शक्ति और पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता और पर्यावरण मानकों पर खरा उतरने के लिए जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को वर्ष 2025-26 के ग्रीन लीफ अवॉर्ड से नवाजा है।

बिलासपुर एयरपोर्ट को DGCA की बड़ी सौगात: अब खराब मौसम में भी उड़ेंगे विमान, CM साय ने बताया विकास का नया अध्याय

बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू का आभार जताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया है।