बिमड़ा में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय सम्मेलन में विधायक गोमती साय और संत गहिरा गुरु जी के सुपुत्र बभ्रुवाहन सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा और कुरीतियों को दूर करने पर गंभीर चर्चा की गई।
Tag: Gomati Sai
महाशिवरात्रि पर कोड़ेकेला पहुंचीं विधायक गोमती साय, शिव मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
ग्राम घरजियाबथान के कोड़ेकेला (उपकादरहा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
महाशिवरात्रि पर भक्ति में लीन दिखीं विधायक गोमती साय, लोकेर धाम में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने श्री लोकेर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि से पूर्व महादेव की शरण में मुख्यमंत्री, कहा- सनातन परंपरा का संरक्षण ही सरकार का लक्ष्य
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला के सिरीमकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने दी विकास की सौगात; जामझोर में छात्रावास व भवनों का भूमिपूजन
क्षेत्र के विकास को गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने जामझोर में 100 सीटर छात्रावास और 3 सामुदायिक भवनों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सीएम साय ने वर्चुअली बढ़ाया मान
जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर आशीर्वाद प्रदान किया।
कुनकुरी में ‘एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता’ का आयोजन: विधायक गोमती साय ने कहा- संस्कारों से ही सुदृढ़ होगा समाज
कुनकुरी मंदिर प्रांगण में एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा अंचल स्तरीय श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने शिरकत की और समाज में नैतिक मूल्यों व आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर जोर दिया।
जशपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में सुनी ‘मन की बात’, सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय भी रहीं मौजूद
जशपुर जिले के कांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना। इस दौरान उनके साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं। सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का मंच है।
पत्थलगांव विधानसभा: सीएम साय और विधायक गोमती साय की मौजूदगी में विकास कार्यों की सौगात, कोतबा में हुआ भव्य भूमिपूजन
पत्थलगांव विधानसभा के कोतबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्थानीय विधायक गोमती साय के नेतृत्व में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।
जशपुर: ग्राम झिमकी से खमगढ़ा तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक गोमती साय ने किया भूमिपूजन, कहा- विकास को मिलेगी नई गति
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने आज ग्राम झिमकी से खमगढ़ा पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।