मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएमजीएसवाई (PMGSY) के तहत 126 करोड़ रुपये की लागत से 42 नई सड़कों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे जिले के दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि की राह आसान होगी।
Tag: Jashpur News
महतारी वंदन योजना से संवर रही जशपुर की महिलाओं की गृहस्थी, आर्थिक आजादी से बढ़ रहा आत्मविश्वास
जशपुर जिले में ‘महतारी वंदन योजना’ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्राम देवगुड़ा की परमिला प्रजापति जैसी हजारों महिलाएं अब प्रतिमाह मिलने वाली ₹1000 की राशि से बच्चों की पढ़ाई और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जशपुर से महज 12 किमी दूर ‘देशदेखा’ बना पर्यटकों की पहली पसंद, स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की मेहनत से निखर रहा पर्यटन
जशपुर शहर से मात्र 12 किमी की दूरी पर स्थित ‘देशदेखा’ सनसेट पॉइंट अब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के प्रयासों और विज़न ने इस खूबसूरत जगह को पर्यटकों के लिए और भी खास बना दिया है, जिससे जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान मिल रही है।
धरती को माँ मानना हमारी संस्कृति: CM साय ने छत्तीसगढ़ को बताया ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का पावर इंजन
रायपुर में आयोजित दूसरे ‘छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को देश की अर्थव्यवस्था का ‘पावर इंजन’ बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब स्टील उत्पादन के साथ-साथ ग्रीन स्टील और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी नई पहचान बना रहा है।
जशपुर: सुधरे जरूरतमंद परिवारों के दिन, सुनेमा बाई को मिला पक्का घर और सरकारी योजनाओं का साथ; मुख्यमंत्री की पहल ला रही रंग
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। दुलदुला की सुनेमा बाई को न सिर्फ पीएम आवास के तहत पक्का घर मिला है, बल्कि महतारी वंदन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से उनका जीवन आसान हुआ है।
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: सांसद चिंतामणि महाराज ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर ₹10 करोड़ की लागत से होने वाले विस्तार कार्यों की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 2 नए प्लेटफार्म, नई लूप लाइन और फुट क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल का निर्माण शुरू, राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के सिंगीबहार-कछुआकानी मार्ग पर जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल बनने से ग्रामीणों और किसानों का सफर अब सुरक्षित होगा।
जशपुर के होमस्टे बन रहे पर्यटकों की पहली पसंद: स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की बुकिंग में अहम भूमिका, ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के माध्यम से हो रही सुगम बुकिंग और जिले के होमस्टे का आकर्षण अन्य राज्यों के पर्यटकों को खींच रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुले हैं।
जशपुर बस हादसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए सख्त निर्देश
जशपुर के दुलदुला में हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के कड़े निर्देश दिए हैं।
90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब फिर सुन सकेंगी अपनों की आवाज
कुनकुरी निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग चाका बाई को श्रवण दोष से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित संवेदनशीलता के चलते उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आशीर्वाद दिया।
