जशपुर प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने विश्व प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर पीठ के प्रमुख पूज्य संभव गुरुपद बाबा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Tag: Pathalgaon MLA
जशपुर भूमि मुआवजा मामला: विधानसभा में गूंजा किसानों का हक; गोमती साय ने सरकार से पूछे सवाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने जशपुर जिले में सिंचाई परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि और मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी का मामला उठाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन को बताया कि जिले में 18 परियोजनाओं पर कार्य जारी है और मुआवजे के लिए ₹36.45 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव की सड़कों के लिए 36.85 करोड़ किए स्वीकृत; 7.30 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत एक बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव विकासखंड के इंदिरा चौक से जशपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ रोड की कुल 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 36.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
महाशिवरात्रि पर कोड़ेकेला पहुंचीं विधायक गोमती साय, शिव मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
ग्राम घरजियाबथान के कोड़ेकेला (उपकादरहा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
महाशिवरात्रि पर भक्ति में लीन दिखीं विधायक गोमती साय, लोकेर धाम में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने श्री लोकेर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि से पूर्व महादेव की शरण में मुख्यमंत्री, कहा- सनातन परंपरा का संरक्षण ही सरकार का लक्ष्य
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला के सिरीमकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने दी विकास की सौगात; जामझोर में छात्रावास व भवनों का भूमिपूजन
क्षेत्र के विकास को गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने जामझोर में 100 सीटर छात्रावास और 3 सामुदायिक भवनों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
जशपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में सुनी ‘मन की बात’, सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय भी रहीं मौजूद
जशपुर जिले के कांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना। इस दौरान उनके साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं। सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का मंच है।
पत्थलगांव विधानसभा: सीएम साय और विधायक गोमती साय की मौजूदगी में विकास कार्यों की सौगात, कोतबा में हुआ भव्य भूमिपूजन
पत्थलगांव विधानसभा के कोतबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्थानीय विधायक गोमती साय के नेतृत्व में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।
