रायपुर: सड़क सुरक्षा का संदेश देने CM विष्णुदेव साय ने खुद चलाई स्कूटी, कहा- जन जागरूकता से रुकेंगी दुर्घटनाएं; 12 नई बसों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के राज्य स्तरीय समारोह में हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाई और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर का भूमिपूजन किया और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 नई बसों को हरी झंडी दिखाई।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर NHAI का जागरूकता अभियान; हेलमेट वितरण के साथ मॉक-ड्रिल और रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत NHAI ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट बांटे गए और सड़क हादसों से निपटने के लिए लाइव मॉक-ड्रिल किया गया। साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने मानवता की सेवा में योगदान दिया।