जशपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित कार्रवाई, दोकड़ा छात्रावास में बदला गया ट्रांसफार्मर; बिजली बहाल होते ही लौटे छात्रों के चेहरे पर मुस्कान

जशपुरनगर। विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पिछले कुछ दिनों से बना बिजली का संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल के चलते छात्रावास परिसर में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है।

ट्रांसफार्मर खराब होने से थमी थी पढ़ाई

​छात्रावास के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल जाने के कारण पूरे परिसर में अंधेरा छाया हुआ था। इससे न केवल छात्रों की रात की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि नियमित दैनिक दिनचर्या और छात्रावास के संचालन में भी प्रबंधन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

अधीक्षक की सूचना पर तुरंत एक्शन में आया प्रशासन

​समस्या की गंभीरता को देखते हुए छात्रावास अधीक्षक ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को स्थिति से अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए कैंप कार्यालय ने बिना किसी देरी के विद्युत विभाग को निर्देश जारी किए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर चालू कर दिया।

छात्रों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

​बिजली आपूर्ति बहाल होते ही छात्रावास में पढ़ाई का अनुकूल माहौल वापस लौट आया है। समस्या का तुरंत समाधान होने पर अध्ययनरत छात्रों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि समय पर हुई इस कार्रवाई से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *