जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात: 24 नए छात्रावास भवनों के लिए ₹77.86 करोड़ मंजूर, CM विष्णु देव साय की पहल से मिली रफ्तार

जशपुरनगर:

जशपुर जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक आवासीय सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में 24 पोस्ट एवं प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए 77 करोड़ 86 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से वनांचल के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधायुक्त और प्रेरक शैक्षणिक परिवेश मिलेगा।

स्वीकृत परियोजनाओं में बालक और कन्या दोनों वर्गों के पोस्ट-मैट्रिक एवं प्री-मैट्रिक छात्रावास शामिल हैं। नए भवनों के निर्माण से अध्ययन कक्ष, आवास, भोजन और दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा।

स्वीकृत छात्रावास भवनों की ब्लॉक-वार सूची एवं लागत

क्र.छात्रावास का नामस्वीकृत राशि (लाख में)
1पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, कांसाबेल₹289 लाख
2पोस्ट मैट्रिक अजजा कन्या छात्रावास, जशपुर₹192 लाख
3पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, मनोरा₹192 लाख
4पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, बगीचा₹192 लाख
5पोस्ट मैट्रिक अजजा कन्या छात्रावास, पतराटोली₹192 लाख
6पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, दुलदुला₹192 लाख
7पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, पंडरीपानी₹192 लाख
8पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, तपकरा₹192 लाख
9पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, दोकड़ा₹192 लाख
10पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, कोतबा₹192 लाख
11प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, लोदाम₹153 लाख
12प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, पैकू₹153 लाख
13प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, रौनी₹153 लाख
14प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, दुलदुला₹153 लाख
15प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, कुनकुरी (क्र.-02)₹153 लाख
16प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, लवाकेरा₹153 लाख
17प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, पंडरीपानी₹153 लाख
18प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, दोकड़ा₹153 लाख
19प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, कांसाबेल₹153 लाख
20प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, बटईकेला₹153 लाख
21प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, कोतबा₹153 लाख
22प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, बागबहार₹153 लाख
23प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास, गाला₹153 लाख

गांव से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सीधा लाभ

जशपुर जिले के अधिकांश अंदरूनी गांवों में हाईस्कूल या कॉलेज की पढ़ाई के लिए छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब कस्बों और ब्लॉक मुख्यालयों में सर्वसुविधायुक्त छात्रावास बनने से विद्यार्थियों के आवागमन की परेशानी दूर होगी। बेहतर आवासीय अधोसंरचना मिलने से ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *