जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर कांसाबेल में भाजपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक गोमती साय हुए शामिल

कांसाबेल/जशपुर:

आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर कांसाबेल स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस बैठक में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय विशेष रूप से शामिल हुईं।

बैठक में जिले भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति, अस्मिता और देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान

समीक्षा बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस समाज के शौर्य, संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को नमन करने का ऐतिहासिक अवसर है। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि जिले के प्रत्येक मंडल और गांव स्तर पर जनजातीय समाज की सहभागिता सुनिश्चित कर इस आयोजन को यादगार बनाया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ सके।

ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कुमार राय, जशपुर जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला प्रभारी श्री अमर सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *