जशपुर ब्रेकिंग: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस; 40 यात्री थे सवार

जशपुर: जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ अंकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पूरी तरह पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के चारों चक्के ऊपर हो गए थे। राहत की बात यह है कि इस भीषण दुर्घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, यह बस माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ़्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने के लिए बस को मोड़ने की कोशिश की, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *