रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मौजूदा सत्र न केवल नीतिगत फैसलों के लिए, बल्कि विशेष मेहमानों की मौजूदगी के लिए भी चर्चा में है। आज विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 सुश्री अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। ग्लैमर की दुनिया से निकलकर नीति-निर्माण की दहलीज तक पहुंची अनुष्का ने इस मुलाकात के दौरान महिला अधिकारों और सशक्तिकरण पर सरकार के विजन की तारीफ की।
”सदन की कार्यवाही देखना एक नई सीख”
अनुष्का सोन विशेष रूप से विधानसभा की कार्यवाही सुनने पहुंची थीं। मुख्यमंत्री से बातचीत में उन्होंने कहा कि सदन में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों पर हो रही चर्चाओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने बताया, “नीति निर्माण की प्रक्रिया को इतने करीब से देखना मेरे लिए एक नया अनुभव और बड़ी सीख रही। इससे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।”
बेटियों की उपलब्धियों पर सीएम को गर्व
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अनुष्का का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज शिक्षा, कला और खेल के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा:
”हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह देखकर खुशी होती है कि युवा पीढ़ी सामाजिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं में रुचि ले रही है।”
विधायक अनुज शर्मा भी रहे मौजूद
इस खास मुलाकात के दौरान वरिष्ठ कलाकार और विधायक श्री अनुज शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अनुष्का सोन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए प्रेरित किया।
यह मुलाकात दर्शाती है कि प्रदेश में विकास और सशक्तिकरण की चर्चा अब समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँच रही है।
Author: Pravin Singh
जशपुर में ‘सुशासन’ की दस्तक: 5 मई से सजेगा ‘तिहार’, 36 क्लस्टरों में मौकों पर ही निपटेंगे जनता के काम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। 5 मई से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 36 क्लस्टरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याओं का एक महीने के भीतर समाधान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय: CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल, अब घर बैठे मिलेंगी 441 सरकारी सेवाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के आधुनिक संस्करण ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ किया। AI और व्हाट्सएप इंटीग्रेशन से लैस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब राशन कार्ड से लेकर जाति प्रमाणपत्र तक के काम उंगलियों पर होंगे।
मजदूरी की बेड़ियां तोड़ ‘मल्टी-फार्मिंग’ के नायक बने ललित यादव: 6 गायों से शुरू हुआ सफर अब लिख रहा सफलता की इबारत
दंतेवाड़ा के गुमड़ा गाँव के ललित यादव ने मजदूरी छोड़कर डेयरी और मल्टी-फार्मिंग को अपनाया। आज 25 उन्नत पशुओं और आधुनिक तकनीक के दम पर वे बस्तर में ‘श्वेत क्रांति’ के नए चेहरे बन गए हैं।
बुजुर्गों का स्वाभिमान बना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता; सम्मान और सुरक्षा का नया ‘मॉडल’ तैयार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया है, जहाँ पेंशन से लेकर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक यात्राओं तक, हर कदम पर बुजुर्गों को ‘सम्मान और संबल’ मिल रहा है।
सूखी धरती पर उमड़ी खुशहाली: बलरामपुर के बदौली गांव में चेक डैम ने लिख दी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
मनरेगा के चेक डैम ने बदली बदौली की तकदीर; जल संकट से जूझने वाले किसान अब साल में ले रहे हैं तीन फसलें, पलायन थमा और बढ़ी आय।
छत्तीसगढ़ का ‘डिजिटल’ डंका: मनरेगा ई-केवाईसी में बना देश का नंबर-1 राज्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास; 97% से अधिक सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कर केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ा।
मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए ‘कवच’ बनी साय सरकार; अब आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ में माओवाद का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए युवाओं के जीवन में अब खुशहाली की नई किरण दिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रशासन इन युवाओं को राशन और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ अब ₹25 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा (आयुष्मान कार्ड) भी प्रदान कर रहा है।
छत्तीसगढ़: जल प्रबंधन को धार दे रही साय सरकार; मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर में किया ₹520 लाख के जलाशय कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल प्रबंधन पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के उदयपुर ब्लॉक में 520 लाख रुपये से अधिक के नहर और जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों की आधारशिला रखी, जिससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई में सीधा लाभ मिलेगा।
सादगी की मिसाल: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर परिवार के बीच मनाया जन्मदिन, जमीन पर बैठकर किया भोजन
अपनी सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए मशहूर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ औपचारिक कार्यक्रम के बाद, उन्होंने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले ‘बिरहोर’ परिवार के बीच पहुँचकर खुशियाँ बांटीं। न केवल केक काटा, बल्कि बस्ती के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर प्रेमपूर्वक भोजन भी किया।