जशपुर जिले में चल रहा ‘सुशासन तिहार 2026’ केवल प्रशासनिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण प्रतिभाओं को उड़ान देने का मंच भी बन रहा है। फरसाबहार के अमडीहा में आयोजित शिविर में 16 गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच, 10 संकुलों के 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
Archives
मिठास ऐसी कि दिल्ली-यूपी तक डिमांड: जशपुर में काजू की खेती बनी 7800 किसानों की तक़दीर
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अब सिर्फ़ अपने जंगलों के लिए नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी से उपजे ‘सफ़ेद सोने’ यानी काजू के लिए जाना जा रहा है। ज़िला प्रशासन और उद्यान विभाग के मिले-जुले प्रयासों से आज जिले के 7800 किसान काजू की खेती से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मज़बूत कर रहे हैं। यहाँ के काजू की मिठास और लाजवाब गुणवत्ता के कारण इसकी मांग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में तेज़ी से बढ़ रही है।
भीषण गर्मी में तमता के ग्रामीणों को बड़ी राहत: भाजपा नेताओं की त्वरित पहल से बदला गया ट्रांसफार्मर, दूर हुई लो वोल्टेज की समस्या
ग्राम पंचायत तमता के बथानपारा में पिछले कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज के कारण गहराए जल संकट से ग्रामीणों को निजात मिल गई है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल और महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव की सक्रियता के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर और केबल लगा दिया है, जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।
स्वच्छता की दिशा में लुडेग पंचायत की बड़ी पहल: कल से शुरू होगा घर-घर कचरा उठाव, दुकानदारों ने दी ‘यूजर चार्ज’ पर सहमति
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत लुडेग में चला विशेष स्वच्छता अभियान, बाजार और बस स्टैंड की हुई सफाई।
गांव को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत का अहम फैसला, अब प्रतिदिन होगा घर-घर कचरा संग्रहण।
बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों ने यूजर चार्ज देने पर जताई सहमति।
सरपंच श्रीमती शुक्तला ने स्व-सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों का किया लंबित भुगतान, महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान।
जशपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित: कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किया आदेश; रथयात्रा, करम परब और गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी
जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।
घोषित छुट्टियों में रथयात्रा, आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व करम परब (कुंवर पूर्णिमा) और गोवर्धन पूजा शामिल हैं।
यह आदेश बैंक और कोषालय (Treasury) पर लागू नहीं होगा, वहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।
जशपुर में पारा 43°C के पार: हीट स्ट्रोक से निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बने स्पेशल ‘कूलिंग वार्ड’
जशपुर जिले में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप; स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर।
जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष वातानुकूलित (AC) हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट रूम सक्रिय; बाथ टब और आइस पैक का इंतजाम।
वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मितानिनें मुस्तैद, हाट-बाजारों में मोबाइल हेल्थ यूनिट्स और ओआरएस काउंटर्स की व्यवस्था।
जशपुर में सुशासन तिहार: कस्तूरा शिविर में दूर हुईं जनसमस्याएं, कई चेहरों पर लौटी मुस्कान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ‘सुशासन तिहार’ का सफल आयोजन।
दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर।
हितग्राहियों को सौंपे गए प्रधानमंत्री आवास के चाबियां और नए राशन कार्ड; जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव रहे मौजूद।
बस्तर का ‘मांझीपाल’ बना देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद, ‘आमचो लाड़ी’ होमस्टे और बैम्बू राफ्टिंग का रोमांच जीत रहा दिल
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच बसा ग्राम मांझीपाल आज इको-टूरिज्म का एक शानदार हब बन चुका है। रजनीश पणिकर का ‘आमचो लाड़ी’ होमस्टे पर्यटकों को प्रकृति और बस्तरिया संस्कृति के बेहद करीब ला रहा है। वहीं, कांगेर नदी में बांस की नाव पर राफ्टिंग का रोमांच बस्तर पर्यटन को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दे रहा है।
क्या अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? बंगाल की धरती उगलेगी ‘काला सोना’: अशोकनगर ऑयल फील्ड में 45,000 करोड़ के तेल उत्पादन को हरी झंडी
भारत की ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। ओएनजीसी (ONGC) द्वारा खोजी गई बंगाल की पहली तेल खदान, ‘अशोकनगर ऑयल फील्ड’ से व्यावसायिक (कमर्शियल) उत्पादन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मुलाकात के बाद इस 45,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को क्लीयरेंस मिल गया है।
जशपुर कलेक्ट्रेट में सजा ‘जनदर्शन’: कलेक्टर रोहित व्यास ने खुद सुनीं 34 फरियादें, अधिकारियों से कहा— ‘समस्या सुलझाएं और आवेदक को भी दें अपडेट’
जशपुर के जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं। राजस्व, साफ-सफाई और सरकारी योजनाओं से जुड़े कुल 34 आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि सिर्फ समस्याओं का निपटारा ही न करें, बल्कि आवेदक को इसकी जानकारी भी समय पर दें।
