मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल का निर्माण शुरू, राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के सिंगीबहार-कछुआकानी मार्ग पर जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल बनने से ग्रामीणों और किसानों का सफर अब सुरक्षित होगा।

जशपुर: छिंद कासा की कला से आत्मनिर्भर बनीं सेम्हर कछार की महिलाएं

कांसाबेल की हरियाली स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक हस्तशिल्प को अपनी कमाई का जरिया बनाया है। छिंद कासा से आकर्षक टोकरी निर्माण कर महिलाएं अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं।

जशपुर: आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं शशिकला

जशपुर जिले के कांसाबेल की शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के जरिए एक सफल उद्यमी बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले की यह महिला अब दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गई हैं।

जशपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की बड़ी पहल, बंसीबहार टोली में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में पिछले कई दिनों से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से राहत मिली है। बगिया स्थित कैंप कार्यालय के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया है।

जशपुर के होमस्टे बन रहे पर्यटकों की पहली पसंद: स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की बुकिंग में अहम भूमिका, ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के माध्यम से हो रही सुगम बुकिंग और जिले के होमस्टे का आकर्षण अन्य राज्यों के पर्यटकों को खींच रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुले हैं।

जशपुर बस हादसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए सख्त निर्देश

जशपुर के दुलदुला में हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के कड़े निर्देश दिए हैं।

90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब फिर सुन सकेंगी अपनों की आवाज

कुनकुरी निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग चाका बाई को श्रवण दोष से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित संवेदनशीलता के चलते उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आशीर्वाद दिया।

आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र सोगड़ा आश्रम पहुंचीं विधायक गोमती साय

जशपुर प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने विश्व प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर पीठ के प्रमुख पूज्य संभव गुरुपद बाबा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

पर्यटन से बदल रही तस्वीर: छत्तीसगढ़ के ट्रिप्पी हिल्स स्टार्टअप ने झारखंड के जोन्हा में संवारी ग्रामीणों की किस्मत, आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएँ

छत्तीसगढ़ के जशपुर से शुरू हुआ स्टार्टअप ‘ट्रिप्पी हिल्स’ अब सरहदों को पार कर झारखंड के पर्यटन को नई दिशा दे रहा है। जोन्हा में टेंट कैंप सेटअप और स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग देकर यह स्टार्टअप आजीविका के नए द्वार खोल रहा है।

जशपुर: खेती की नई तकनीक से किसानों की चमकी किस्मत, कम लागत में गेहूं की फसल दे रही बंपर मुनाफा

जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक में उन्नत तकनीक ने बदली किसान की किस्मत। परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि अपनाने वाले गणेश राम यादव ने गेहूं की फसल से कमाया चार गुना अधिक मुनाफा।