जशपुर जिले के बगीचा वासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ का भूमिपूजन किया। यह सड़क तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक बनेगी, जिससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि यातायात भी सुगम होगा।
Category: रायपुर
कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय कर्मचारियों को वास्तविक राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की कर्मचारी-हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।