कोरबा विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण के लिए 13.44 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस निर्माण से पुराने कोरबा शहर के लोगों को सर्वमंगला पुल के लंबे चक्कर से निजात मिलेगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।
Category: छत्तीसगढ़
चिरायु योजना बनी जशपुर की अमीषा के लिए वरदान
जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की 11 वर्षीय अमीषा केरकेट्टा को चिरायु योजना के जरिए नया जीवन मिला है। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित अमीषा का रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में पूर्णतः निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। खेती-किसानी करने वाले परिवार ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉक्टर टीम के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव की सड़कों के लिए 36.85 करोड़ किए स्वीकृत; 7.30 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत एक बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव विकासखंड के इंदिरा चौक से जशपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ रोड की कुल 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 36.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
कवर्धा में गूंजा ‘जय भवानी-जय शिवाजी’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा का अनावरण
कवर्धा में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर’ की बड़ी सौगात दी और कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन राष्ट्रप्रेम की सबसे बड़ी सीख है। साथ ही, उन्होंने बस्तर से ‘लाल आतंक’ के निर्णायक खात्मे का संकल्प भी दोहराया।
बीजापुर: इंद्रावती के तट पर रोमांच का आगाज़, मट्टीमरका एडवेंचर फेस्ट ने जीता पर्यटकों का दिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बीजापुर के ग्राम मट्टीमरका में इंद्रावती नदी के तट पर भव्य एडवेंचर फेस्ट का आयोजन हुआ। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस फेस्ट में ‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर’ और ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने रोमांचक गतिविधियों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जशपुर: 1 लीटर दूध से 18 लीटर तक का सफर, सरकारी योजना ने बदली सुखसागर की किस्मत
जशपुर के बगीचा निवासी सुखसागर यादव ने राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 70 हजार का अनुदान पाकर अपनी किस्मत बदल ली है। उन्नत नस्ल की गायों और नस्ल सुधार कार्यक्रम के जरिए अब वे प्रतिमाह 30 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
‘मनखे-मनखे एक समान’: मुख्यमंत्री साय ने रायपुर से गिरौदपुरी के लिए ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ को किया रवाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का गरिमामय शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना और गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण कर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह पदयात्रा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और पावन धाम गिरौदपुरी के लिए रवाना हुई है।
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, डेटा की शुद्धता से ही संभव होगा सर्वांगीण विकास: सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 केवल आबादी की गिनती नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत-2047’ की नींव रखने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दस्तावेज है।
एशिया के नियाग्रा से लेकर विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग तक: दुनिया भर के पर्यटकों को लुभा रहा है छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य
कभी नक्सलवाद की छाया में रहने वाला छत्तीसगढ़ अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत पर्यटन को ‘उद्योग’ का दर्जा मिलने और आधारभूत ढांचे में सुधार से बस्तर से लेकर जशपुर तक विकास की नई लहर दिखाई दे रही है।
जशपुर की नेहा ने पेश की मिसाल: पिता के साये के बिना और सीमित संसाधनों के बीच हासिल किया 2.52 लाख का पैकेज
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘नवगुरुकुल’ संस्थान ग्रामीण युवाओं की तकदीर बदल रहा है। कुनकुरी की रहने वाली नेहा खाखा इस पहल का सबसे सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं, जो आज एक फाइनेंस जूनियर एसोसिएट के रूप में सालाना 2.52 लाख रुपये का पैकेज प्राप्त कर अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
