‘महतारी वंदन योजना’ से सशक्त हो रही प्रदेश की मातृशक्ति: CM विष्णु देव साय ने पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो खंडों में प्रकाशित यह पुस्तक महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आत्मनिर्भरता और वास्तविक जमीनी अनुभवों का दस्तावेज है।

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावन मास में निवास पर किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में रायपुर स्थित अपने निवास पर सपरिवार भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया और प्रदेश की सुख, शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रक्षाबंधन से पहले बहनों को ‘विष्णु भैया’ का उपहार: महतारी वंदन की 30वीं किस्त से दोगुनी हुई पर्व की खुशियां, मिला आर्थिक संबल और सम्मान

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंचने से त्योहार का उत्साह दोगुना हो गया है। हर माह मिलने वाली इस नियमित वित्तीय सहायता से बहनें जहां आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं पर्व की तैयारियों, बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मजबूत आर्थिक सहारा मिल रहा है।

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक: मंत्री राजेश अग्रवाल ने रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत

पवित्र श्रावण मास में रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट आस्था, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

जशपुर में सड़क अधोसंरचना को नई रफ्तार: दो प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.63 करोड़ स्वीकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी सौगात

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ₹12.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग का उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़: वनौषधियों से संवरेगी महिलाओं की आजीविका, मानव-हाथी द्वंद्व रोकने पर सरकार का जोर; कोरबा दौरे पर बोले वन मंत्री केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान डोंगानाला में वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र और चोटिया में हाथी नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को अहम बताया।

IGKV Raipur: बीएससी कृषि काउंसलिंग के लिए सीट और कॉलेज आबंटित, 22 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन; देखें पूरा शेड्यूल

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर ने बीएससी कृषि (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए प्रोविजनल सीट व कॉलेज आबंटित कर दिए हैं। 22 अगस्त तक दस्तावेजों का परीक्षण होगा, वहीं 25 अगस्त से स्पॉट व कन्वर्शन काउंसलिंग शुरू होगी।

विश्व फोटोग्राफी दिवस: कैमरे के लेंस से ‘वाइल्ड जशपुर’ की अनसुनी दास्तां बयां कर रहे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अश्विनी चौहान

जशपुर। जंगलों की शांत गहराइयों में छिपी प्रकृति की कहानियों को जब एक संवेदनशील नजरिया मिलता है, तो वह केवल तस्वीर नहीं, बल्कि संरक्षण का […]

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सकारात्मक वार्ता के बाद मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी माह स्टाइपेंड वृद्धि पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर में ‘स्रोत महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नदी और जल के संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। इस दौरान नेशनल वाटर एकेडमी और एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के साथ ऐतिहासिक एमओयू हुए और ‘नीर-नारी-निधि’ पुस्तक का विमोचन किया गया।