जशपुर में वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत: विधायक गोमती साय ने की अगवानी, नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का हुआ प्रथम आगमन

जशपुर:

जशपुर स्थित सरना रिसॉर्ट में वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा पर निकले सेवा यात्रियों का आगमन हुआ, जहां पत्थलगांव विधायक व पूर्व सांसद गोमती साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद कर यात्रा के उद्देश्य की सराहना की तथा उनके आगामी सफर के लिए सुखद, सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक गोमती साय ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से निरंतर आगे बढ़ती यह यात्रा समाज में सकारात्मकता, जनकल्याण और निस्वार्थ सेवा का मजबूत संदेश दे रही है। ऐसे सेवाभावी प्रयास राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी हैं।

नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का प्रथम नगर आगमन

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के जशपुर प्रथम आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, निवर्तमान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को झारखंड प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा यात्रियों का उत्साहवर्धन किया और संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *