जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ में सुशासन और आस्था के संगम का जीवंत उदाहरण ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के रूप में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। मंगलवार सुबह जिले के विभिन्न विकासखंडों से 204 यात्रियों को लेकर बसों का 13वां काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।
जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी इस यात्रा को लेकर जिले के समस्त जनपद और नगर पंचायतों में भारी उत्साह देखा गया। जशपुर और मनोरा ब्लॉक से यात्रियों की रवानगी के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह और जनपद सीईओ सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अतिथियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं को विदा किया। इसी तरह पत्थलगांव जनपद से भी यात्रियों के जत्थे को गौरवमयी विदाई दी गई।
भक्ति का सफर: आंकड़ों के आईने में
योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जशपुर जिले से अब तक 2,640 श्रद्धालु अयोध्या की पावन धरा को नमन कर चुके हैं। आज रवाना हुआ 13वां जत्था इस सिलसिले की अगली कड़ी है, जिसमें 204 यात्री शामिल हैं। सरकार की इस पहल से उन बुजुर्गों का सपना भी साकार हो रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से अब तक अयोध्या नहीं जा पाए थे।
श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी खुशी यात्रा पर निकलने वाले बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों की आंखों में वर्षों पुराना सपना साकार होने की चमक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा की गई यह व्यवस्था उनके जैसे सामान्य लोगों के लिए तीर्थ यात्रा को सुलभ और यादगार बना रही है।
fantastic points altogether, you just won a new
reader. What would you suggest in regards to your
submit tһat you made some days in the past? Any surе?
Feel frеe to suгf to my sіte :: digital banking