जशपुर में पीएम आवास योजना से 97 हजार से अधिक परिवारों को मिली पक्की छत, बदल रही ग्रामीणों की जिंदगी

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक 97 हजार 165 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि कुल 1 लाख 12 हजार 922 आवास स्वीकृत किए गए हैं। पक्की छत मिलने से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के हजारों परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।

पीएम-जनमन से पहाड़ी कोरवा परिवारों का सशक्तिकरण जनजातीय बाहुल्य जशपुर जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के लिए ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) योजना जीवनरेखा साबित हो रही है। जिले में वर्ष 2023 से 2025 के बीच 2,113 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 1,626 से अधिक मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।

इस योजना का सीधा लाभ विशेष पिछड़ी जनजाति, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समुदाय को मिल रहा है। पक्के मकान के साथ-साथ इन बस्तियों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाएं भी पहुंचाई जा रही हैं।

पहारु राम की बदली जिंदगी बगीचा विकासखंड की ग्राम पंचायत पंड्रापाठ निवासी पहारु राम का अनुभव इस बदलाव की प्रत्यक्ष मिसाल है। वर्षों तक कच्चे घर में मौसम की मार झेलने वाले पहारु राम सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे। वर्ष 2023-24 में पीएम-जनमन योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उनका पक्का मकान तैयार हुआ, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित आशियाना और नई पहचान मिली है।

आवास प्लस 2.0: 1.02 लाख से अधिक परिवारों का री-सर्वेप्रशासन छूटे हुए पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ने के लिए तत्पर है। इसके तहत जिले में आवास प्लस 2.0 के माध्यम से व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण किया गया है। अब तक 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। पात्रता और सरकारी दिशा-निर्देशों के आधार पर इन परिवारों को आगामी चरणों में पक्के मकान की सुविधा दी जाएगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मिला संबलपक्के मकानों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार, श्रम और निर्माण सामग्री की मांग बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिली है। सुरक्षित परिवेश मिलने से ग्रामीण अब अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दे पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *