जशपुर के ठुठीअम्बा में ग्रामीणों ने सीखे कुसमी लाख पालन के गुर, बढ़ेगी आमदनी, परंपरागत खेती से वैज्ञानिक तकनीक की ओर

जशपुर वन परिक्षेत्र के ठुठीअम्बा गाँव में FES और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।
​करीब 100 किसान परिवारों ने लिया हिस्सा; पारंपरिक तौर-तरीकों को छोड़ अब वैज्ञानिक पद्धति से करेंगे लाख का उत्पादन।
​लाख बिहन (बीज) उपचार से लेकर कीट-फफूंद नियंत्रण की मिली बारीकी से जानकारी।

जशपुर के गांवों में ही मिलेंगी 400+ सरकारी सुविधाएं,अब छोटे कामों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर

​जशपुर जिले के दूरस्थ और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें विवाह पंजीकरण या भवन निर्माण की एनओसी (NOC) जैसे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ (e-District 2.0) के जरिए 400 से ज्यादा डिजिटल सरकारी सेवाएं अब सीधे उनके ग्राम पंचायत के ‘लोक सेवा केंद्र’ पर ही उपलब्ध होंगी।

जशपुर का बगिया बनेगा स्मार्ट सिंचाई का राष्ट्रीय मॉडल, अंडरग्राउंड पाइप और IoT तकनीक से बुझेगी 13 गांवों के खेतों की प्यास

अब जशपुर के किसानों को सिंचाई के लिए सिर्फ बारिश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। जिले के कांसाबेल ब्लॉक में करीब 119 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एम-कैड (M-CAD) सिंचाई योजना आकार ले रही है। देश के 23 राज्यों में स्वीकृत 34 प्रोजेक्ट्स में छत्तीसगढ़ का यह इकलौता मॉडल है, जहां सौर ऊर्जा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक तय करेगी कि खेतों को कब और कितना पानी चाहिए।

जशपुर: सुशासन शिविर बना दिव्यांगों का सहारा; सुगन्ती तिर्की को मिली ट्राइसाइकिल, तीन बुजुर्गों की पेंशन भी हुई मंजूर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के तहत सिमड़ा में लगे जनसमस्या निवारण शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ। यहाँ दिव्यांग सुगन्ती तिर्की को ट्राइसाइकिल और तीन अन्य ग्रामीणों को पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मधेश्वर महादेव पर्वत पर गूंजे शिव के जयकारे, मयाली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े हजारों लोग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण को रेखांकित किया। जशपुर के प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पर्वत पर हुई विशेष पूजा-अर्चना।

सुशासन तिहार 2026: 13 मई को जशपुर के बोडोकछार, चोंगरीबहार, बगीचा और कोतबा में सजेंगे समाधान शिविर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश।

जशपुर: जनगणना प्रशिक्षण से नदारद रहना शिक्षक को पड़ा भारी; सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला तत्काल प्रभाव से निलंबित

राष्ट्रीय महत्व के कार्य ‘जनगणना 2027’ में लापरवाही बरतने और बिना सूचना प्रशिक्षण से गायब रहने के कारण जशपुर जिले के सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला को सस्पेंड कर दिया गया है। दो बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब पेश नहीं किया था।

जशपुर में ‘सुशासन’ की दस्तक: 5 मई से सजेगा ‘तिहार’, 36 क्लस्टरों में मौकों पर ही निपटेंगे जनता के काम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। 5 मई से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 36 क्लस्टरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याओं का एक महीने के भीतर समाधान किया जाएगा।

सादगी की मिसाल: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर परिवार के बीच मनाया जन्मदिन, जमीन पर बैठकर किया भोजन

अपनी सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए मशहूर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ औपचारिक कार्यक्रम के बाद, उन्होंने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले ‘बिरहोर’ परिवार के बीच पहुँचकर खुशियाँ बांटीं। न केवल केक काटा, बल्कि बस्ती के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर प्रेमपूर्वक भोजन भी किया।

जशपुर के श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा: 204 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत जशपुर जिले में भक्ति की बयार बह रही है। अब तक जिले के कुल 2,640 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 204 यात्रियों का 13वां जत्था प्रशासनिक और जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अयोध्या के लिए रवाना हुआ।