जशपुर जिला अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 74 बच्चों की हुई निशुल्क ईकोकार्डियोग्राफी और जांच।
विशेषज्ञों ने 50 बच्चों को सर्जरी के लिए किया चिन्हांकित; रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में होगा मुफ्त ऑपरेशन।
महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ गरीब परिवारों के लिए वरदान बना एसईसीएल और स्वास्थ्य विभाग का ‘धड़कन’ प्रोजेक्ट।
Tag: Jashpur News
जशपुर: जनदर्शन में खुद मोर्चा संभालकर कलेक्टर ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों से कहा– ‘कागजी खानापूर्ति नहीं, समाधान पारदर्शी हो’
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला कार्यालय में आम जनता से सीधा संवाद कर 44 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। पेयजल, सड़क, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों को समय-सीमा के भीतर सुलझाने के सख्त निर्देश।
जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ में दिखा बुजुर्गों का उत्साह, गीतों ने मोहा मन; प्रभारी सचिव ने कहा- जल्द पूरी होगी रामलला दर्शन की मुराद
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कैरम, शतरंज और संगीत के विजेता बुजुर्गों को सम्मानित किया। बुजुर्गों के भजनों से गदगद अधिकारियों ने उन्हें अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं।
जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति: ₹35.53 करोड़ की लागत से बन रहा ‘जगदेव राम उरांव अस्पताल’ बनेगा क्षेत्र की लाइफलाइन, प्रभारी सचिव ने थपथपाई पीठ
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का जायजा लिया। काम की रफ्तार और क्वालिटी की तारीफ करते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
मुद्रा लोन ने बदले प्रीति के दिन: कभी घर संभालने वाली हाथ अब संभाल रहे हैं व्यापार, बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’
जशपुर के बगीचा ब्लॉक की प्रीति गुप्ता ने ₹1 लाख के मुद्रा लोन और ‘बिहान’ योजना के सहयोग से खड़ी की अपनी श्रृंगार और किराना दुकान। आज सालाना ₹2.50 लाख का मुनाफा कमाकर क्षेत्र की महिलाओं के लिए बन चुकी हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल।
जशपुर: सुशासन तिहार के आवेदनों पर तुरंत हो एक्शन, जिला पंचायत सीईओ ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फाइलों के लिए ई-ऑफिस अनिवार्य
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने साप्ताहिक टीएल बैठक ली। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने और सभी विभागों में ई-ऑफिस व ई-एचआरएमएस (e-HRMS) को शत-प्रतिशत लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जशपुर: राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, अपर कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश
कलेक्टरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं। उन्होंने भू-अर्जन, स्वामित्व योजना और आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने पर विशेष जोर दिया।
जशपुर: मूक-बधिर बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान! ‘समर्थ आवासीय दिव्यांग केंद्र’ में कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क प्रवेश शुरू
जशपुर जिले में मूक एवं श्रवण बाधित (बोलने और सुनने में अक्षम) बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक शानदार पहल की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) द्वारा संचालित ‘समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र’ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 तक दाखिले शुरू हो गए हैं। यह सुविधा बच्चों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है, जहां उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ-साथ रहने की भी सुरक्षित व्यवस्था मिलेगी।
सुशासन तिहार: बोकी में विधायक रायमुनी भगत ने बांटी ‘खुशियों की चाबी’, किसी को मिला पक्का मकान तो किसी को मिली ट्राईसाइकिल
जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोकी (बरटोली) में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में करीब 200 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में जहां दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण सौंपे गए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को उनके सपनों के पक्के घर की चाबियां सौंपी गईं।
सुशासन तिहार 2026: मनोरा के टेम्पू शिविर में उमड़ा 13 गांवों का जनसैलाब, योग-स्वच्छता के साथ ग्रामीणों ने सीखा पानी बचाने का ‘5 प्रतिशत मॉडल’
जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत टेम्पू में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत एक वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आयोजित इस शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया, बल्कि सामूहिक योग, स्वच्छता श्रमदान और वर्षा जल संचयन के अनूठे गुरु सिखाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
