जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन को अब हर महीने आने वाले 5 हजार रुपये तक के बिजली बिल की चिंता नहीं सताएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में तेजी से फैल रही ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनकी जिंदगी में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है।
Tag: Jashpur News
जशपुर के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा ‘अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र’, छात्रवृत्ति पाना हुआ और आसान
अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब अभिभावकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। कक्षा 1 से 10वीं तक के पात्र बच्चों के लिए यह प्रमाण पत्र लोक सेवा केंद्रों के जरिए ऑनलाइन बनेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को इसका प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सौंपा है।
जशपुर के टेम्पू में कल सजेगा ‘सुशासन तिहार’, 13 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निपटारा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर के ग्राम पंचायत टेम्पू में 30 मई को जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्रामीणों को अपनी मांगों और शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
गांव-गांव पहुंच रहा ‘सुशासन’: कस्तूरा शिविर में हितग्राहियों के खिले चेहरे, 6 को मिला पेंशन का सहारा और 8 को श्रम कार्ड की सौगात
छत्तीसगढ़ में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे ग्रामीणों के दरवाज़े तक पहुँच रहा है। जशपुर ज़िले में चल रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत दुलदुला विकासखंड के कस्तूरा में एक विशेष जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। इस शिविर में सालों से इंतज़ार कर रहे कई ज़रूरतमंदों को मौके पर ही मुख्यमंत्री पेंशन योजना और श्रम कार्ड का लाभ दिया गया, जिससे उनके चेहरों पर सुकून की मुस्कान छा गई।
‘माहवारी कोई शर्म नहीं, जीवन का हिस्सा है’: कांसाबेल में महिलाओं ने तोड़ी चुप्पी, कार्यशाला में सीखीं सुरक्षित सेहत की बारीकियां
ग्रामीण अंचलों में आज भी माहवारी (Periods) को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और झिझक मौजूद है। इसी झिझक को दूर करने और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के लिए, विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहाँ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने न सिर्फ माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के गुर सीखे, बल्कि खुलकर अपने अनुभव भी साझा किए।
सुशासन तिहार: अमडीहा में दिखा प्रतिभाओं का जलवा, 16 गांवों के 39 होनहार विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान
जशपुर जिले में चल रहा ‘सुशासन तिहार 2026’ केवल प्रशासनिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण प्रतिभाओं को उड़ान देने का मंच भी बन रहा है। फरसाबहार के अमडीहा में आयोजित शिविर में 16 गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच, 10 संकुलों के 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
मिठास ऐसी कि दिल्ली-यूपी तक डिमांड: जशपुर में काजू की खेती बनी 7800 किसानों की तक़दीर
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अब सिर्फ़ अपने जंगलों के लिए नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी से उपजे ‘सफ़ेद सोने’ यानी काजू के लिए जाना जा रहा है। ज़िला प्रशासन और उद्यान विभाग के मिले-जुले प्रयासों से आज जिले के 7800 किसान काजू की खेती से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मज़बूत कर रहे हैं। यहाँ के काजू की मिठास और लाजवाब गुणवत्ता के कारण इसकी मांग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में तेज़ी से बढ़ रही है।
भीषण गर्मी में तमता के ग्रामीणों को बड़ी राहत: भाजपा नेताओं की त्वरित पहल से बदला गया ट्रांसफार्मर, दूर हुई लो वोल्टेज की समस्या
ग्राम पंचायत तमता के बथानपारा में पिछले कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज के कारण गहराए जल संकट से ग्रामीणों को निजात मिल गई है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल और महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव की सक्रियता के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर और केबल लगा दिया है, जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।
स्वच्छता की दिशा में लुडेग पंचायत की बड़ी पहल: कल से शुरू होगा घर-घर कचरा उठाव, दुकानदारों ने दी ‘यूजर चार्ज’ पर सहमति
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत लुडेग में चला विशेष स्वच्छता अभियान, बाजार और बस स्टैंड की हुई सफाई।
गांव को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत का अहम फैसला, अब प्रतिदिन होगा घर-घर कचरा संग्रहण।
बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों ने यूजर चार्ज देने पर जताई सहमति।
सरपंच श्रीमती शुक्तला ने स्व-सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों का किया लंबित भुगतान, महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान।
जशपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित: कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किया आदेश; रथयात्रा, करम परब और गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी
जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।
घोषित छुट्टियों में रथयात्रा, आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व करम परब (कुंवर पूर्णिमा) और गोवर्धन पूजा शामिल हैं।
यह आदेश बैंक और कोषालय (Treasury) पर लागू नहीं होगा, वहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।
