जशपुर: 15 जुलाई को पथलगांव में लगेगा विशेष दिव्यांग प्रमाणीकरण और UDID शिविर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुर जिले के पथलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 जुलाई को विशेष दिव्यांग प्रमाणीकरण और यूडीआईडी (UDID) शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नए प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ पुराने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी होगा। जानिए शामिल होने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल: जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, NMC ने 50 MBBS सीटों को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने जशपुर-कुनकुरी शासकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों के साथ औपचारिक मंजूरी (LoP) दे दी है। इससे न सिर्फ स्थानीय छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग की स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत होगी।

सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल के ‘पैर’, 4 महीने से बंद पड़ी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल महज कुछ दिनों में हुई दुरुस्त

जशपुर के बाबू सजबहार निवासी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक की तकनीकी रूप से खराब हो चुकी ट्राइसाइकिल को समाज कल्याण विभाग ने घर भेजकर सुधारा।
​28 जून को दर्ज कराई गई थी शिकायत, समय-सीमा से पहले ही मिला त्वरित समाधान।
​फिर से आत्मनिर्भर हुए प्रफुल्ल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल का जताया आभार।

पत्थलगांव को मिलेगी नई पहचान: ₹55 लाख से संवर रहे जूदेव चौक और बीटीआई तालाब, कलेक्टर ने दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश

करीब 31.13 लाख रुपये से जूदेव चौक और 24 लाख रुपये से बीटीआई तालाब का हो रहा है कायाकल्प।
​बदलेगी सूरत: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के पास बनेगा मिनी गार्डन, बेहतर लाइटिंग और कलात्मक पेंटिंग से सजेगा शहर।
​अल्टीमेटम: कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश— काम की क्वालिटी से समझौता किए बिना समय पर पूरा करें प्रोजेक्ट।

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई; सुकमा के गच्छनपल्ली में 20 साल बाद बना पक्का स्कूल

​सुकमा के गच्छनपल्ली गांव में 20 साल बाद ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत नया पक्का स्कूल भवन बनकर तैयार हुआ है। नक्सलियों द्वारा स्कूल तोड़े जाने के बाद दो दशकों से बच्चे झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर थे, लेकिन अब वहां बंदूक की गूंज थमी है और पढ़ाई की शुरुआत हुई है। जानिए कैसे बदला इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र का चेहरा।

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने किया कांसाबेल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण; आधार बेस्ड हाजिरी और साफ-सफाई को लेकर दिए कड़े निर्देश

अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कलेक्टर ने डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, खराब एम्बुलेंस की मरम्मत और सीपेज को ठीक करने का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए।

सहकार से समृद्धि: जशपुर की महिलाओं ने बेचे 36 लाख के उत्पाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सहकार प्रेरणा सम्मान’ से नवाजा

छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई रफ्तार मिल रही है। जशपुर के वन धन केंद्र पंचक्की की 10 महिलाओं ने जड़ी-बूटियों और च्यवनप्राश के दम पर 36 लाख रुपये का कारोबार कर मिसाल पेश की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया।

​जशपुर में कल लगेगा विशेष FSSAI शिविर; बिना खाद्य लाइसेंस व्यापार करने पर लग सकता है 10 लाख तक का जुर्माना

​खाद्य सुरक्षा विभाग जशपुर द्वारा 30 जून को जिला पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय विशेष FSSAI लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में नए पंजीकरण, नवीनीकरण और नियमों में संशोधन की ऑन-स्पॉट सहायता मिलेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना वैध लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर ₹10 लाख तक का भारी जुर्माना हो सकता है।

रानीदाह के रहस्यों और जशपुर की वादियों का असली रोमांच: ‘ट्रिपी हिल्स’ के साथ तय करें उत्तर छत्तीसगढ़ का सबसे यादगार सफर

पहाड़ों की गोद से गिरता दूधिया पानी और एक राजकुमारी के बलिदान की सदियों पुरानी दास्तान। जशपुर के इस अद्भुत ‘रानीदाह जलप्रपात’ का असली अनुभव और सुकून पाना चाहते हैं, तो उत्तर छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद टूर ऑपरेटर ‘ट्रिपी हिल्स’ पर्यटकों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है।

“एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा”: जशपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, 1.15 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

जशपुर जिले में विधायक रायमुनी भगत ने नवजात बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर महाअभियान की शुरुआत की। 28 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में 1,205 बूथों और मोबाइल टीमों के जरिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित किया जाएगा।