जशपुर के ‘सरना एथनिक रिसॉर्ट’ को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’, सीएम साय ने पर्यटन बोर्ड को सौंपी ट्रॉफी

भारत सरकार के जल शक्ति और पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता और पर्यावरण मानकों पर खरा उतरने के लिए जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को वर्ष 2025-26 के ग्रीन लीफ अवॉर्ड से नवाजा है।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प: CM साय ने बगिया से ‘जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी; 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 मार्च तक चलने वाला यह रथ प्रदेश के गांव-गांव जाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाएगा और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करेगा।

CM साय का अनोखा अंदाज: 10 रुपए की टिकट लेकर मयाली में चलाया एटीवी और साधा निशाना; एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 10 रुपए का टिकट कटाकर सामान्य नागरिक की तरह प्रवेश किया और 4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एटीवी (ATV) बाइक चलाकर और तीरंदाजी कर युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित किया और स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अंतरिक्ष की गहराईयों को करीब लाएंगे लेखक सौरभ सिंह: गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने किया उनकी नई पुस्तक का विमोचन

लेखक सौरभ सिंह की नई पुस्तक ‘The Magic of the Night Sky’ का विमोचन देश के गौरव और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा किया गया। यह पुस्तक रात्रि आकाश के रहस्यों को सरल भाषा में युवाओं और खगोल प्रेमियों तक पहुँचाने का एक अनूठा प्रयास है।

जशपुर को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ‘मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना’ का भूमिपूजन

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर के मयाली और बगीचा क्षेत्र का कायाकल्प होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना से मधेश्वर पहाड़ और कैलाश गुफा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलेगी।

जशपुर में अब आसमान से होगी हाथियों की निगरानी, वन विभाग ने लॉन्च की ‘ड्रोन तकनीक’

जशपुर वन मंडल में मानव-हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब घने जंगलों के बीच हाथियों की हलचल पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी, जिसके लिए वन विभाग के मैदानी अमले को एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

जशपुर में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से सुगम हुआ सफर: पहाड़ी इलाकों में अब दूरी नहीं रही मजबूरी, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिल रही मुफ्त सेवा

जशपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ वरदान साबित हो रही है। 8 प्रमुख रूटों पर बसों के संचालन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजारों तक पहुंच आसान हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को किराए में पूर्ण छूट मिल रही है

जशपुर: ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग के ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर के ठेठेटांगर–चोंगरीबहार मार्ग स्थित ईब नदी पर 11.27 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क सुगम होगा।

जशपुर: संगठन में बढ़ा गोपाल कश्यप का कद, युवाओं को गोलबंद करने की मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपनी विशिष्ट कार्यशैली और सेवा भाव के लिए पहचाने जाने वाले फरसाबहार के युवा नेता गोपाल कश्यप को भाजयुमो का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से केरसई और फरसाबहार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

तपकरा: एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; समाज में आध्यात्मिक चेतना की मजबूती पर दिया जोर

तपकरा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता में विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना सुदृढ़ होती है।