मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर पंचायत के लिए 2.44 करोड़ रुपये की विकास निधि स्वीकृत की है। इस राशि से नगर के 15 वार्डों में बीटी रोड का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय बुनियादी सुविधाओं और आवागमन में बड़ा सुधार आएगा।
Category: जशपुर
जशपुर कलेक्टर की सख्त चेतावनी: आश्रम-छात्रावासों में कोताही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित NH अधिकारी को नोटिस
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में छात्रावासों की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए और बैठक से नदारद नेशनल हाईवे के अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
जशपुर: वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, जंगल में अवैध बोरवेल खनन करते दो गाड़ियां ज़ब्त
जशपुर के सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने सख्त तेवर दिखाए हैं। डीएफओ के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर दो भारी वाहनों को ज़ब्त किया और वन अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।
जशपुर में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: 79 हजार श्रमिकों के खातों में भेजे 27.14 करोड़ रुपये; बोले- ‘श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’
जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 79,340 निर्माण श्रमिकों को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की और ई-रिक्शा व आवास सहायता योजना की राशि बढ़ाकर 1.50 लाख करने की घोषणा की।
जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 नए शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी, राजस्व कार्यों में आएगी अब और तेजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम से राजस्व विभाग के 4 नए वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के आने से अब जिले के दूरस्थ अंचलों में प्रशासनिक पहुंच आसान होगी और राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में गूंजी शहनाई: मुख्यमंत्री साय ने 240 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 50 हजार की सहायता राशि का वितरण
जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 240 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जहाँ सीएम ने नवदंपतियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।
जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव: भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, प्रभु चरणों में टेका मत्था
पत्थलगांव में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक श्रीमती गोमती साय ने यात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने ‘ओम ब्लड सेंटर’ का फीता काटकर किया शुभारंभ
पत्थलगांव के पालीडीह स्थित श्री ए. जी. हॉस्पिटल परिसर में ‘ओम ब्लड सेंटर’ (ब्लड बैंक) की शुरुआत हुई। विधायक गोमती साय ने उद्घाटन के दौरान कहा कि अब क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में रक्त के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।
विधायक गोमती साय की संवेदनशीलता: दिव्यांग धनेश्वर को मिली ट्राईसाइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ग्राम झिमकी कोकियाखार निवासी दिव्यांग धनेश्वर साय यादव को ट्राई-साइकिल प्रदान कर पेश की सेवा की मिसाल। विधायक ने कहा— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पेश की मिसाल: ‘मल्टीलेयर फार्मिंग’ से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा, सालाना कमा रहे लाखों
जशपुर जिले के ग्राम रतबा के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर नवाचार का रास्ता चुना है। सरकारी योजनाओं की मदद से उन्होंने मछली, मुर्गी और बागवानी का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जहाँ एक का ‘वेस्ट’ दूसरे के लिए ‘आहार’ बनता है।
