सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाएं: मानसी चंद्राकर को एक ही जगह मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र

मुंगेली/तखतपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की मजबूरी को खत्म कर घर बैठे पारदर्शी सेवाएं देने का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस व्यवस्था का सीधा लाभ अब दूर-दराज के नागरिकों और युवाओं को तेजी से मिलने लगा है।

ताजा मामला मुंगेली जिले के तखतपुर का है, जहां स्थानीय निवासी मानसी चंद्राकर के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र सेवा सेतु के माध्यम से बिना किसी परेशानी के त्वरित रूप से जारी किए गए।

विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वरदान बनी व्यवस्थाउच्च शिक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं के आवेदन के लिए जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज होते हैं। पहले इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए लोगों को कई बार तहसील और सरकारी दफ्तरों की दौड़ लगानी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता था। अब सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और सिंगल-विंडो सिस्टम से प्रक्रिया बेहद सुगम, समयबद्ध और पारदर्शी हो गई है।

मानसी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार सेवा सेतु पोर्टल से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त होने के बाद मानसी चंद्राकर ने शासन की इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी डिजिटल सुविधाएं विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और समय बचाने वाली साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *