महासमुंद के गढ़फुलझर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय: रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी दुआएं

महासमुंद/बसना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऐतिहासिक गढ़फुलझर स्थित मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर का रुख किया। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां रामचंडी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां रणेश्वर रामचंडी से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि, खुशहाली और समस्त प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा।

धर्मेंद्र प्रधान और मंत्री-विधायक भी रहे मौजूदइस अवसर पर ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्यमंत्री के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर ग्रामीण विधायक पुरन्दर मिश्रा और बसना के स्थानीय विधायक संपत अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कोलता समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों समेत आसपास के अंचलों से पहुंचे बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सामाजिक सौहार्द और परंपराओं के संरक्षण को लेकर पूरे आयोजन में भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *