उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नवाया शीश, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद; सिख समाज को दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं
भिलाई/रायपुर, 24 नवंबर 2026/ गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भिलाई के सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे: मुख्यमंत्री श्री साय प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती को हम सभी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं और इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे।
जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री रिकेश सेन, क्रेडा (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
