महिसागर सर्किट हाउस में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और सहकारिता प्रतिनिधियों से मिलीं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय: संगठनात्मक मजबूती पर हुआ आत्मीय मंथन

महिसागर/गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी की गुजरात सह-प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान महिसागर जिले के सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक आत्मीय परिचय एवं संवाद बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान श्रीमती साय ने पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

वरिष्ठों का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की असली पूंजी: गोमती साय

बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात भाजपा सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने कहा कि भाजपा की सुदृढ़ नींव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और दशकों के परिश्रम पर टिकी है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को हर चुनौती से निपटने और बूथ स्तर पर पार्टी को अभेद्य बनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रमुख साथियों से भी संवाद किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में सहकारिता आंदोलन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए आमजन को सशक्त बनाया जा रहा है।

आगामी कार्ययोजना और जनसंपर्क पर रहा जोर

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने महिसागर क्षेत्र के स्थानीय विकास, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सभी ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी एकजुटता के साथ पार्टी को आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *