सुशासन तिहार 2026: अम्बिकापुर में कल सजेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटारा

अम्बिकापुर जिले में ‘सुशासन तिहार’ के तहत 22 मई को लखनपुर के पुहपुटरा और नगर पंचायत सीतापुर में बड़े स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। इसका मकसद आम जनता की मांगों और शिकायतों का बिना किसी देरी के त्वरित समाधान करना है।

अम्बिकापुर की सभी ग्राम पंचायतों में आज सजेगी विशेष ग्राम सभा, कचरा प्रबंधन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर होगी खुली चर्चा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देशों पर अम्बिकापुर के कलेक्टर अजीत वसंत ने 21 मई को जिले के सभी गांवों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा बुलाने का आदेश जारी किया है। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण सिविल अपील निर्देशों को ग्रामीणों के बीच पढ़ना और उनका पालन सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सरपंच, पंच और सचिवों को ग्रामीणों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।