हनुमान जयंती के अवसर पर कछार स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधायक गोमती साय ने भी मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए और अष्टप्रहरी यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Tag: Chhattisgarh News
जशपुर के आंगन में उतरी ‘जल क्रांति’: कोसों दूर की प्यास अब घर के नल से बुझी, संवरने लगा बेटियों का भविष्य
जशपुर में जल जीवन मिशन सिर्फ पाइप और नल का कनेक्शन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सम्मान और बेटियों की शिक्षा का नया रास्ता बन गया है। दिसंबर 2023 से अब तक 20,300 से अधिक घरों में नल पहुँचने से न केवल बीमारियाँ कम हुई हैं, बल्कि कोसों दूर से पानी लाने का दर्द भी खत्म हुआ है।
जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति: ‘आरोग्य जशपुर अभियान’ से बदली वनांचल की तस्वीर, घर बैठे मिल रही हैं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
जशपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में ‘आरोग्य जशपुर अभियान’ वरदान साबित हो रहा है। स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन से लेकर सर्पदंश प्रबंधन और मातृ-शिशु देखभाल तक, प्रशासन के नवाचारों ने दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ और पारदर्शी बना दिया है।
नशीली दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त; कोरबा के 3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, कई अन्य को नोटिस
कोरबा जिले में अवैध रूप से नशीली दवाओं के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
कुनकुरी की सूरत बदलेगी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 2.44 करोड़ की सौगात, नगर में बिछेगा सड़कों का जाल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर पंचायत के लिए 2.44 करोड़ रुपये की विकास निधि स्वीकृत की है। इस राशि से नगर के 15 वार्डों में बीटी रोड का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय बुनियादी सुविधाओं और आवागमन में बड़ा सुधार आएगा।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने जल संरक्षण में रचा इतिहास, 15 दिनों में बने 31 हजार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने ‘मोर गाँव, मोर पानी’ अभियान के तहत 15 दिनों में 31,066 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाकर इतिहास रच दिया है। जनभागीदारी और प्रशासन की मुस्तैदी से भूजल स्तर सुधारने की यह मुहिम अब एक जन-आंदोलन बन चुकी है।
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य: ऐतिहासिक सफलता पर बोले मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश अब लाल आतंक के साये से बाहर निकलकर विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर बढ़ेगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
जशपुर कलेक्टर की सख्त चेतावनी: आश्रम-छात्रावासों में कोताही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित NH अधिकारी को नोटिस
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में छात्रावासों की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए और बैठक से नदारद नेशनल हाईवे के अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
CG Police Passing Out Parade: 859 नए जांबाज संभालेंगे छत्तीसगढ़ की सुरक्षा, CM साय बोले- ‘वर्दी केवल अधिकार नहीं, सुरक्षा का संकल्प है’
रायपुर के चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी में 859 प्रशिक्षुओं का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परेड की सलामी ली और नए अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: जगदलपुर में जनजातीय खेल महाकुंभ का आगाज, महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने जीते स्वर्ण
बस्तर की धरा जगदलपुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शंखनाद हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में महाराष्ट्र के गोविंद और अरुणाचल की नेदी नगी ने अपनी रफ्तार का जादू बिखेरते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।
