जशपुर जिले में वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली मार्ग के लिए 4.89 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस नई पक्की सड़क से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों की राह आसान होगी।
Tag: Chhattisgarh News
जशपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बर्तन दुकान में दबिश, 13 अवैध गैस सिलेंडर जब्त
जशपुर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर मिली एक ऑनलाइन शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जशपुर खाद्य विभाग की टीम ने लोदाम इलाके की एक बर्तन दुकान पर छापा मारा। मौके से अवैध रूप से रखे गए 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। घनी आबादी में अवैध रूप से गैस बिक्री कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
’जश लर्न’ कार्यक्रम: कुनकुरी की सहायक शिक्षिका अनिता एक्का को ‘गोल्ड कैटेगरी’ सम्मान, कलेक्टर ने दी बधाई
जशपुर: जिले के प्राथमिक स्कूली बच्चों में गणित की नींव मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ‘जश लर्न’ नवाचार के तहत कुनकुरी ब्लॉक की शिक्षिका अनिता एक्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘गोल्ड कैटेगरी’ का सम्मान हासिल किया है। सर्वाधिक ट्यूटरिंग कॉल कर बच्चों और अभिभावकों को जोड़ने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने उनके प्रयासों की सराहना की।
जशपुर: एससी-एसटी अत्याचार पीड़ितों को मिलेगी त्वरित आर्थिक मदद, जाति प्रमाण पत्र व गवाहों के भत्ते पर लिया गया बड़ा फैसला
जशपुर कलेक्ट्रेट में जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जाति प्रमाण पत्र की कमी से किसी पीड़ित की आर्थिक मदद न रुके, इसके लिए ग्राम सभाओं के जरिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अब अनुभाग स्तर (SDM) पर भी हर तीन महीने में नियमित समीक्षा बैठकें होंगी।
जशपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर शिविर: 77 नर्सिंग छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों को लगा हेपेटाइटिस-बी का टीका
जिला अस्पताल और GNM कॉलेज में टीकाकरण के साथ जागरूकता सत्र आयोजित; CMHO ने बताए लीवर को गंभीर बीमारियों से बचाने के उपाय।
जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज़: एस्ट्रोटर्फ पर भिड़ेंगी 5 संभागों की टीमें, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विधायक रायमुनी भगत ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। 5 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
मजबूरी की मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक: जशपुर की पूनम देवी ने कैसे बदली अपनी तकदीर?
कभी परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर जशपुर के दुलदुला की पूनम देवी आज ‘गणेश महिला स्व-सहायता समूह’ और ‘मुद्रा योजना’ के दम पर महीने में 35 हजार रुपये कमा रही हैं। पढ़िए उनकी स्वावलंबन की प्रेरणादायक कहानी।
जशपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सन्ना परिक्षेत्र में मुक्त कराई गई वन भूमि, मौके पर ही शुरू हुआ पौधरोपण
जशपुर वनमंडल ने सन्ना वन परिक्षेत्र के सुलेसा और चुंदापाठ में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शासकीय वन भूमि को मुक्त कराया है। बेदखली की कार्रवाई के तुरंत बाद विभाग ने उक्त भूमि को पुनः हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया।
जशपुर के घोघर में जल संरक्षण की मिसाल: ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के तहत बने 3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक, बढ़ा भू-जल स्तर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ग्राम पंचायत घोघर में ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के तहत 3,000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक तैयार किए गए हैं। जिला प्रशासन की इस जनभागीदारी पहल से वर्षा जल का प्रभावी संचयन हो रहा है, जिससे भू-जल स्तर में सुधार और स्थानीय किसानों के लिए सिंचाई की राह आसान होगी।
जशपुर में वन भूमि पर कब्जे की साजिश नाकाम: वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, 3 हेक्टेयर जमीन कराई मुक्त; रोपे गए 5,000 पौधे
जशपुर के बगीचा वन परिक्षेत्र में 3 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग और ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। बेदखली की कार्रवाई के तुरंत बाद विभाग ने उसी जमीन पर 5,000 पौधे रोपकर भूमि संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की नई मिसाल पेश की है।