पीएम जनमन योजना: गौरेला के जगदीश बैगा का सपना हुआ सच, अब कच्चे मकान के डर से मिली मुक्ति

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने गौरेला के अंधियारखोह निवासी जगदीश बैगा के जीवन में खुशहाली की नई किरण बिखेरी है। वर्षों तक कच्चे मकान और जहरीले जीवों के डर में जीने वाले इस परिवार को अब अपना पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल गया है।

बिहान योजना ने बदली पंचबाई की तकदीर: साहूकारों के कर्ज से मुक्त होकर अब कमा रही हैं महीने के 3 लाख रुपए

मुंगेली जिले की पंचबाई साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। बिहान योजना के सहयोग से फर्नीचर दुकान शुरू करने वाली पंचबाई की मासिक आय अब 2.5 से 3 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सीएम साय ने वर्चुअली बढ़ाया मान

जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कल एक साथ गूंजेगी 6,412 जोड़ों की शहनाई, सीएम साय देंगे आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में कुल 6,412 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसी मंच से मुख्यमंत्री ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का भी आगाज करेंगे।

बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण, 2026 तक माओवाद का होगा पूर्ण खात्मा: अमित शाह

जगदलपुर के लालबाग मैदान में ‘बस्तर पंडुम 2026’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। शाह ने घोषणा की कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा, वहीं लोक कलाकारों को राष्ट्रपति भवन आने का न्योता भी दिया।

कुनकुरी में ‘एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता’ का आयोजन: विधायक गोमती साय ने कहा- संस्कारों से ही सुदृढ़ होगा समाज

कुनकुरी मंदिर प्रांगण में एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा अंचल स्तरीय श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने शिरकत की और समाज में नैतिक मूल्यों व आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर जोर दिया।

विशेष लेख: हिंसा की राह छोड़ ‘हुनर’ से संवर रही जिंदगी

छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटे 40 पूर्व माओवादियों को कांकेर के चौगेल कैंप में ड्राइविंग, सिलाई और काष्ठशिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब ये हाथ विनाश नहीं, बल्कि विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

जशपुर के ‘सरना एथनिक रिसॉर्ट’ को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’, सीएम साय ने पर्यटन बोर्ड को सौंपी ट्रॉफी

भारत सरकार के जल शक्ति और पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता और पर्यावरण मानकों पर खरा उतरने के लिए जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को वर्ष 2025-26 के ग्रीन लीफ अवॉर्ड से नवाजा है।

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य की सबसे मजबूत कड़ी: रामगढ़ स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिनों को सम्मानित किया। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का सच्चा वाहक बताया।

बिलासपुर एयरपोर्ट को DGCA की बड़ी सौगात: अब खराब मौसम में भी उड़ेंगे विमान, CM साय ने बताया विकास का नया अध्याय

बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू का आभार जताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया है।