मनेन्द्रगढ़ में 23 मार्च 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए मीटर इंस्टॉलेशन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹20,000 तक का वेतन मिलेगा।
Author: Pravin Singh
‘आदि परब-2026’ में छाया जशपुर का ‘JASHPURE’ स्टॉल, महुआ को मिली ‘सुपरफूड’ के रूप में नई पहचान
नवा रायपुर में आयोजित ‘आदि परब-2026’ में जशपुर के ब्रांड ‘JASHPURE’ ने धूम मचाई। महुआ को शराब की छवि से निकालकर स्वास्थ्यवर्धक ‘सुपरफूड’ के रूप में पेश करने की इस पहल को देशभर के विशेषज्ञों ने सराहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच से अब जनजातीय महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान मिल रही है।
महतारी वंदन योजना से संवर रही जशपुर की महिलाओं की गृहस्थी, आर्थिक आजादी से बढ़ रहा आत्मविश्वास
जशपुर जिले में ‘महतारी वंदन योजना’ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्राम देवगुड़ा की परमिला प्रजापति जैसी हजारों महिलाएं अब प्रतिमाह मिलने वाली ₹1000 की राशि से बच्चों की पढ़ाई और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जशपुर से महज 12 किमी दूर ‘देशदेखा’ बना पर्यटकों की पहली पसंद, स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की मेहनत से निखर रहा पर्यटन
जशपुर शहर से मात्र 12 किमी की दूरी पर स्थित ‘देशदेखा’ सनसेट पॉइंट अब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के प्रयासों और विज़न ने इस खूबसूरत जगह को पर्यटकों के लिए और भी खास बना दिया है, जिससे जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान मिल रही है।
बिहान योजना से संवरी भगवती की तकदीर: ईंट निर्माण और किराने के दम पर गुमगरा खुर्द की बेटी बनी ‘लखपति दीदी’
सरगुजा की भगवती सिंह ने बिहान योजना के माध्यम से घर की चारदीवारी से निकलकर सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। सब्जी की खेती, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय के जरिए उन्होंने न केवल अपना पक्का घर बनवाया, बल्कि आज वे समाज के लिए ‘लखपति दीदी’ की मिसाल बन गई हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले 498 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त जारी की, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में ₹498.83 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है।
धरती को माँ मानना हमारी संस्कृति: CM साय ने छत्तीसगढ़ को बताया ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का पावर इंजन
रायपुर में आयोजित दूसरे ‘छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को देश की अर्थव्यवस्था का ‘पावर इंजन’ बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब स्टील उत्पादन के साथ-साथ ग्रीन स्टील और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी नई पहचान बना रहा है।
जशपुर: सुधरे जरूरतमंद परिवारों के दिन, सुनेमा बाई को मिला पक्का घर और सरकारी योजनाओं का साथ; मुख्यमंत्री की पहल ला रही रंग
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। दुलदुला की सुनेमा बाई को न सिर्फ पीएम आवास के तहत पक्का घर मिला है, बल्कि महतारी वंदन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से उनका जीवन आसान हुआ है।
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: सांसद चिंतामणि महाराज ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर ₹10 करोड़ की लागत से होने वाले विस्तार कार्यों की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 2 नए प्लेटफार्म, नई लूप लाइन और फुट क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल का निर्माण शुरू, राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के सिंगीबहार-कछुआकानी मार्ग पर जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल बनने से ग्रामीणों और किसानों का सफर अब सुरक्षित होगा।
