बालोद में ई-रिक्शा और स्व-सहायता समूह ने बदली आदिवासी महिला की तकदीर, झलमला की सेवती ठाकुर बनीं स्वावलंबन की मिसाल

सुशासन सरकार की योजनाओं से संवरी आजीविका, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन का स्वागत कर पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार

बालोद, 14 नवंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज में आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की नई इबारत लिखी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का पारदर्शी लाभ सीधे ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों तक पहुंचने से महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। इसका जीवंत उदाहरण बालोद जिले के ग्राम झलमला की श्रीमती सेवती ठाकुर हैं, जिन्होंने महिला स्व-सहायता समूह और शासन की योजना से मिले ई-रिक्शा के जरिए अपनी आजीविका को नई मजबूती दी है।

समूह और ई-रिक्शा से मिली आर्थिक सशक्तिकरण की राह ग्राम झलमला की निवासी श्रीमती सेवती ठाकुर बताती हैं कि वे आदिवासी समाज से हैं और उन्हें शासन की ओर से संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर समूह के संचालन की जिम्मेदारी संभाली, जिससे उन्हें समाज में आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच मिला। इसी कड़ी में शासन की योजना के माध्यम से उन्हें ई-रिक्शा प्राप्त हुआ। आज ई-रिक्शा के संचालन से वे नियमित आमदनी अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना रही हैं।

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार कर रही सराहनीय कार्य श्रीमती सेवती ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। इन योजनाओं का सीधा लाभ जमीनी स्तर पर परिवारों को मिल रहा है, जिससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है और महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं।

‘जनजातीय गौरव दिवस’ का किया स्वागत, जताया आभार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 15 नवंबर को मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ को लेकर श्रीमती ठाकुर ने अपार हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाना पूरे आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने इस आयोजन का हृदय से स्वागत करते हुए जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *