छत्तीसगढ़ का ‘अमृत’ बजट: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया तीसरा बजट; मोदी के ‘मिशन 2047’ को रफ्तार देने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश हुआ। इसमें बुनियादी ढांचे, कृषि और युवाओं पर केंद्रित प्रावधानों के जरिए राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

गृहग्राम बगिया में मना मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन; माँ का आशीर्वाद लेकर शुरू किया दिन, पहाड़ी कोरवाओं और नन्हे खिलाड़ियों के बीच उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव बगिया में सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। माँ जसमनी देवी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की, सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियों को क्रिकेट किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था; 62वें जन्मदिन पर प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के दोकड़ा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का अनमोल उपहार; बगिया के बालक आश्रम में सादगी से मनाया 62वां जन्मदिवस

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। बच्चों के बीच केक काटकर और उनके साथ समय बिताकर मुख्यमंत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया।

चिरायु योजना बनी जशपुर की अमीषा के लिए वरदान

जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की 11 वर्षीय अमीषा केरकेट्टा को चिरायु योजना के जरिए नया जीवन मिला है। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित अमीषा का रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में पूर्णतः निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। खेती-किसानी करने वाले परिवार ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉक्टर टीम के प्रति आभार जताया है।

मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव की सड़कों के लिए 36.85 करोड़ किए स्वीकृत; 7.30 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत एक बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव विकासखंड के इंदिरा चौक से जशपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ रोड की कुल 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 36.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

जशपुर: 1 लीटर दूध से 18 लीटर तक का सफर, सरकारी योजना ने बदली सुखसागर की किस्मत

जशपुर के बगीचा निवासी सुखसागर यादव ने राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 70 हजार का अनुदान पाकर अपनी किस्मत बदल ली है। उन्नत नस्ल की गायों और नस्ल सुधार कार्यक्रम के जरिए अब वे प्रतिमाह 30 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।

जशपुर की नेहा ने पेश की मिसाल: पिता के साये के बिना और सीमित संसाधनों के बीच हासिल किया 2.52 लाख का पैकेज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘नवगुरुकुल’ संस्थान ग्रामीण युवाओं की तकदीर बदल रहा है। कुनकुरी की रहने वाली नेहा खाखा इस पहल का सबसे सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं, जो आज एक फाइनेंस जूनियर एसोसिएट के रूप में सालाना 2.52 लाख रुपये का पैकेज प्राप्त कर अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

मुद्रा लोन ने बदली किस्मत: जशपुर की प्रीति गुप्ता बनीं ‘लखपति दीदी’, मुख्यमंत्री की योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का संबल

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। जशपुर जिले की प्रीति गुप्ता ने मुद्रा लोन के माध्यम से ‘दुर्गा श्रृंगार एवं किराना दुकान’ शुरू कर सालाना 2.50 लाख रुपये का लाभ कमाया है और एक सफल उद्यमी के रूप में उभरी हैं।

बिमड़ा में जुटे कंवर समाज के दिग्गज, विधायक गोमती साय ने सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर दिया जोर

बिमड़ा में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय सम्मेलन में विधायक गोमती साय और संत गहिरा गुरु जी के सुपुत्र बभ्रुवाहन सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा और कुरीतियों को दूर करने पर गंभीर चर्चा की गई।