मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया से ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाई, जो दूरस्थ स्कूलों में बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और प्रैक्टिकल साइंस सिखाएगी।
Tag: Jashpur News
जशपुर में सड़क अधोसंरचना को नई रफ्तार: दो प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.63 करोड़ स्वीकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी सौगात
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ₹12.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग का उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल : CM विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का किया विमोचन, उत्कृष्ट वनकर्मियों को मिला सम्मान
मानव-हाथी द्वंद्व को नियंत्रित करने और सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जशपुर वनमंडल द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया और ‘राज संकेत’ ऐप जैसी आधुनिक तकनीकों के समन्वय की सराहना की।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने मुंडाडीह निवास पर फहराया राष्ट्रध्वज, दिए देशभक्ति के संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने मुंडाडीह स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।
कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल, आगमन को लेकर तैयारियां पूरी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कुनकुरी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जशपुर में गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल रणजीता स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण
जशपुर जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
जशपुर में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश
जशपुर जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, मैराथन, तिरंगा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर रोहित व्यास ने व्यापक जनभागीदारी के निर्देश दिए हैं।
किसानों के हितों की रक्षा: निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ 7 दिनों के लिए सील
जशपुर जिले के पत्थलगांव में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई। कृषि विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर अन्नपूर्णा खाद भंडार को 7 दिनों के लिए सील कर दिया है ।
बाढ़ नियंत्रण को लेकर NDMA की उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस: छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी राज्यव्यापी मॉक एक्सरसाइज
छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए NDMA और राज्य सरकार की बड़ी पहल। प्रदेश में 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल टॉप और 20 अगस्त को व्यापक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन होगा।
कैलाश गुफा धाम में उमड़ा जनसैलाब: SDM समीर बड़ा और SDOP कोशले की चाक-चौबंद व्यवस्था से सुगम हुए दर्शन
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित कैलाश गुफा धाम में श्रावण मास पर उमड़ रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्था मिसाल बनी हुई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री समीर बड़ा और एसडीओपी श्री कोशले के कुशल नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व यातायात व्यवस्था से श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शन कर रहे हैं।