जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में चल रहे सड़क, जल संसाधन और आदिवासी कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले सभी अधूरे काम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, ‘सुशासन तिहार’ में जनता से मिली सड़क निर्माण और मरम्मत की शिकायतों पर तुरंत स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
Category: छत्तीसगढ़
जशपुर ब्रेकिंग: ‘सुशासन तिहार’ शिविर की तारीख में हुआ बदलाव, बोकी ग्राम में अब 30 की जगह 29 मई को लगेगा कैंप
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियों में एक अहम संशोधन किया गया है। जशपुर जनपद पंचायत के ग्राम बोकी में जो शिविर 30 मई को लगने वाला था, वह अब 29 मई को आयोजित होगा। इस शिविर में 15 गांवों के लोग अपनी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करवा सकेंगे।
जशपुर में किसानों की किस्मत बदल रही ‘नाशपाती’ की मिठास: 5 एकड़ में खेती कर अनिल एक्का ने गढ़ी सफलता की कहानी
जशपुर के सन्ना क्षेत्र में किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फलों की बागवानी कर रहे हैं। शासन और नाबार्ड की मदद से केराकोना गांव के अनिल एक्का ने नाशपाती की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। आज उनके खेतों की नाशपाती की मांग प्रदेश के बड़े शहरों और पड़ोसी राज्यों तक पहुँच गई है।
जशपुर में कल सजेगा ‘सुशासन तिहार’: सरबकोम्बो और अमडीहा में जुटेंगे 28 गांवों के लोग, ऑन-द-स्पॉट होगा समस्याओं का निपटारा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में कल बड़े जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। बगीचा और फरसाबहार जनपद के इन शिविरों में ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया जाएगा।
जशपुर में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम: कलेक्टर रोहित व्यास ने एनएच (NH) अधिकारियों पर जताई नाराजगी
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने दिए सख्त निर्देश।
लोरो बगीचा और चराईडांड समेत जिले के सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ सुधारे जाएंगे; श्री नदी के संकरे पुल पर लगेंगी सोलर लाइटें।
बिना लाइसेंस और ओवरस्पीडिंग पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस; स्कूल-कॉलेजों और सुशासन तिहार में लगेंगे लर्निंग लाइसेंस शिविर।
सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य; नियमों का उल्लंघन करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।
जशपुर को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन सख्त: कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा फैसला, नशे के आदी सरकारी कर्मचारियों को जाना होगा नशा मुक्ति केंद्र
कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में एनकार्ड (NCORD) समिति की हाई-लेवल बैठक संपन्न।
स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध; नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर ‘गुमास्ता एक्ट’ के तहत होगी कार्रवाई।
जशपुर में विशाल साल वृक्ष की अवैध कटाई:वन विभाग का कड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के ग्राम लुईकोना में बिना अनुमति के एक सूखे साल के पेड़ को काटने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने जांच की और दो आरोपियों के खिलाफ जब्ती व पंचनामे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जशपुर में किसानों के लिए राहत: सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त स्टॉक, कृषि विभाग ने जारी किए आंकड़े
जशपुर जिले में आगामी कृषि सीजन के लिए खाद की कोई कमी नहीं होगी। कृषि विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जिले की सहकारी समितियों और डबल लॉक केंद्रों में यूरिया, डीएपी और पोटाश समेत 10,325 मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक खाद का सुरक्षित भंडारण मौजूद है।
जशपुर: प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, जिले के विकास और बुनियादी सुविधाओं पर हुआ अहम मंथन
पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने जशपुर में प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विकास समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को गति देने पर मंथन हुआ।
जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का भव्य स्वागत, विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय समेत प्रमुख नेता रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ के वित्त और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की भी उम्मीद है।
